प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

HDFC बैंक का कर्जों पर 5 बेसिस पॉइंट रेट कट...

HDFC बैंक का कर्जों पर 5 बेसिस पॉइंट रेट कट का ऐलान

देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को कर्ज के ब्याज पर बड़ी राहत दी है।

hdfc बैंक का कर्जों पर 5 बेसिस पॉइंट रेट कट का ऐलान

HDFC Bank announces 5 basis point rate cut on loans |

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को कर्ज के ब्याज पर बड़ी राहत दी है। HDFC बैंक ने अपने कर्ज की ब्याज दरों (MCLR) यानि "मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट" में 5 बेसिस पॉइंट तक की कटौती की है।

MCLR से जुड़े लोन पर EMI का बोझ होगा कम

रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में की गयी कटौती के बाद ये दूसरा मौका है जब HDFC Bank ने MCLR ने घटाया है। इसका फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके होम लोन या दूसरे रिटेल लोन MCLR से जुड़े हैं। इस फैसले से होम लोन, कार लोन और अन्य MCLR से जुड़े कर्ज लेने वालों की EMI का बोझ कम होगा।

अलग-अलग अवधि के लोन पर ब्याज दरों में 5 बेसिस पॉइंट तक की कमी

एचडीएफसी बैंक ने अलग-अलग समय अवधि वाले लोन पर ब्याज दरों में 5 बेसिस पॉइंट (bps) तक की कमी की है। एक बेसिस पॉइंट का मतलब एक प्रतिशत का सौवां हिस्सा होता है। HDFC की ये नई दरें 7 जनवरी से लागू हो गई हैं। अब बैंक की ब्याज दरें 8.25% से लेकर 8.55% के बीच रहेंगी। इस कटौती से होम लोन और कार लोन लेने वालों की मासिक किस्त में कमी आएगी। हालांकि EMI में राहत लोन अमाउंट, ब्याज दर और बची हुई अवधि पर निर्भर करेगी।

कटौती के बाद 8.25% से 8.55% के बीच हुई ब्याज दरें

HDFC बैंक द्वारा दरों में की गयी कटौती के बाद कर्ज की ब्याज दरें (MCLR) रेंज 8.25% से 8.55% के बीच हो गयी है। पहले यह 8.30% से 8.60% के बीच थी। बैंकों की इस कटौती का सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जिनके लोन MCLR, RLLR या RBLR से जुड़े हुए हैं। MCLR कम होने से होम लोन की दरें भी कम होती है। हालांकि, ये कटौती बैंक ने ओवरनाइट, एक महीना और तीन महीना के पीरियड पर की है।  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले साल दिसंबर 2025 में रेपो रेट को 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया था। उसके बाद से कई बैंकों ने होम लोन और एफडी पर इंटरेस्ट रेट को घटाया है।

फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव

MCLR वह न्यूनतम ब्याज दर होता है, जिसके नीचे बैंक किसी ग्राहक को लोन नहीं दे सकता। यानी बैंक लोन का ब्याज इसी दर के आधार पर तय करता है। यह सिस्टम 2016 में RBI ने शुरू किया था, ताकि ब्याज दर ट्रांसपेरेंट रहे और ग्राहकों को फायदा मिल सके। HDFC बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है बैंक आम ग्राहकों को 2.75 फीसदी से 6.45 फीसदी तक और सीनियर सिटीजंस को 3.25 फीसदी से 6.95 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. ये दरें 17 दिसंबर 2025 से लागू हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/protest-by-the-kohli-community-in-sindh-ends-after-receiving-assurances/104437

आश्वासन मिलने पर सिंध में कोहली समुदाय का धरना खत्म

Related to this topic: