प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक का घर जलाया

बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक का घर फूंका

ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा की ताजा कड़ी में एक हिंदू शिक्षक के घर में आग लगा दी गई।

बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक का घर फूंका

Hindu Community |

बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक का घर फूंका

 बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा की ताजा कड़ी में एक हिंदू शिक्षक के घर में आग लगा दी गई। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन इस वारदात ने स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय के मन में नया डर पैदा कर दिया है।

सत्ता परिवर्तन के बाद बढ़ी हिंसा

बीते साल अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बड़े स्तर पर हिंदू समुदाय के ठिकानों पर हमले किए गए हैं। कई इलाकों में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

शिक्षक का घर जलाया गया

एक रिपोर्ट के अनुसार, सिलहट के गोवैनघाट उपजिला में शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर को आग के हवाले कर दिया गया। उन्हें झुनु सर के नाम से भी जाना जाता है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

डर और गुस्से में स्थानीय लोग

इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में डर और गुस्से का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से घटना की गहन जांच की मांग की है। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की भी मांग की जा रही है।

जनहानि नहीं, आरोपी अज्ञात

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। इससे पहले भी अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले कई लोगों की हत्या की जा चुकी है। इनमें कारोबारी खोखेन दास, दीपू दास समेत कई नाम शामिल हैं।

अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले

किराना दुकान के 40 वर्षीय मालिक मोनी चक्रवर्ती की चारसिंदूर बाजार में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। वहीं, बर्फ बनाने की फैक्टरी के मालिक और नरैल से प्रकाशित होने वाले ‘दैनिक बीडी खबर’ नामक समाचार पत्र के कार्यवाहक संपादक राणा प्रताप बैरागी की पांच जनवरी को दक्षिणी बांग्लादेश के जेस्सोर जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़े: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर..

https://www.primenewsnetwork.in/india/notification-issued-regarding-the-election-of-bjp-national-president/105090

 

Related to this topic: