प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हिंदुत्व इंफ्लूएंसर स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में

छात्र कार्यकर्ता के पिता पर हमले के आरोप में हिंदुत्व इंफ्लूएंसर स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने छात्र कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के आरोप में स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज की थी।

छात्र कार्यकर्ता के पिता पर हमले के आरोप में हिंदुत्व इंफ्लूएंसर स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में

Hindutva Influencer Swatantra Bhardwaj Detained Over Assault Allegation |

नई दिल्ली (भारत)। दिल्ली पुलिस ने हिंदुत्व ‘इंफ्लूएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया है। भारद्वाज पर जुलाई में एक छात्र कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले का आरोप है। उनके एक इंटरव्यू का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए कई टीमें लगाई थीं। वहीं, उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तारी का दिया था आश्वासन

इसके कुछ ही घंटों पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया था कि जुलाई में एक छात्र के पिता पर हमला करने के आरोप में भारद्वाज को 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खुद को 'कट्टर हिंदू' बताने वाले भारद्वाज का पता लगाने के लिए कई टीम तैनात की गई थी।

वायरल वीडियो में पिता की ‘खोपड़ी फोड़ने’ का दावा

भारद्वाज के एक साक्षात्कार का वीडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें वह दिल्ली में 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता संजय कुमार की ‘खोपड़ी फोड़ने’ का दावा करते हुए सुनाई दे रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में संसद मार्ग थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें:   एलन मस्क ने ऑस्टिन की सड़कों पर उतारीं बिना स्टीयरिंग-ब्रेक वाली साइबरकैब्स

Related to this topic: