प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शिवा शर्मा मौत मामले में रायबरेली पहुंची पुलिस

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में पूछताछ के लिए रायबरेली पहुंची पुलिस

लखनऊ के शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी बताई जा रही श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीम रायबरेली पहुंची।

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में पूछताछ के लिए रायबरेली पहुंची पुलिस

चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में रायबरेली पहुंची पुलिस |

रायबरेली: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश अब तेज हो गई है। लखनऊ पुलिस की एक टीम सोमवार को रायबरेली पहुंची और शहर कोतवाली क्षेत्र के रामजीपुरम स्थित श्रद्धा दुबे के आवास पर दबिश दी। पुलिस टीम ने श्रद्धा के पिता एसपी दुबे और उनकी सौतेली मां से लंबी पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार, एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मियों वाली इस टीम ने घर के अंदर एक बंद कमरे में परिजनों से पूछताछ की। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस या जांच अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

​शिवा शर्मा मौत मामले में श्रद्धा दुबे समेत चार की तलाश,

​पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में श्रद्धा दुबे मुख्य आरोपी हैं और घटना के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस न सिर्फ श्रद्धा बल्कि उनकी बहन और दो अन्य साथियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। चर्चा यह भी है कि श्रद्धा दुबे हाल ही में रायबरेली आई थीं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। शुरुआती दौर की जानकारी के अनुसार, श्रद्धा ने अपनी शुरुआती शिक्षा रायबरेली से ही पूरी की थी।

रायबरेली में परिजनों से पूछताछ जारी

​कहा जा रहा है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की करीब 10 टीमों का गठन किया गया है। इसके बावजूद अब तक पुलिस के हाथ मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सके हैं। लखनऊ पुलिस की रायबरेली में मौजूदगी और परिजनों से पूछताछ को इसी तलाश की एक अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। ​फिलहाल, पुलिस की पूछताछ और इस पूरे मामले में आगे की जांच को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- बेतिया में 13 वर्षीय छात्र का आठ दिन बाद मिला कंकाल, इलाके में सनसनी
 

Related to this topic: