प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का आदेश

मृतक का अविवाहित भाई भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार : हाईकोर्ट

सरकारी विभाग में किसी कर्मचारी की पत्नी का निधन कर्मचारी की मृत्यु से पहले हो गया हो तो कर्मचारी का भाई भी अनुकंपा नियुक्ति पाने का हकदार है। यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने दिया है।

मृतक का अविवाहित भाई भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार  हाईकोर्ट

मृतक का अविवाहित भाई भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार : हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का आदेश

लखनऊ।
सरकारी विभाग में किसी कर्मचारी की पत्नी का निधन कर्मचारी की मृत्यु से पहले हो गया हो तो कर्मचारी का भाई भी अनुकंपा नियुक्ति पाने का हकदार है। यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक मामले की सुनवाई करते हुए दिया है। 

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने याची की अपील पर सुनवाई करते हुए कहा कि अगर किसी कर्मचारी की पत्नी का कर्मचारी की मृत्यु से पहले निधन हो गया हो तो कर्मचारी का भाई भी अनुकंपा नियुक्ति पाने का हकदार है। इसमें संबंधित नियम का प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकल पीठ ने यह फैसला फैजाबाद के मृतक कर्मचारी के अविवाहित भाई देवेंद्र प्रताप सिंह की याचिका को मंजूर करके दिया। याची ने 25 मई 2016 के उस विभागीय आदेश को चुनौती दी थी जिसके तहत उसकी अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की अर्जी खारिज कर दी गई थी। याची ने भाई की जगह अनुकंपा नियुक्ति देने की गुजारिश की थी।

फैसले के मुताबिक सरकारी कर्मचारी, याची के बड़े भाई महेंद्र प्रताप सिंह की 9 अक्तूबर 2015 को सेवाकाल में मृत्य हो गई थी। उनकी पत्नी की भी उनके पहले 12 फरवरी 2010 को मृत्यु हो चुकी थी। ऐसे में याची ने खुद को मृतक आश्रित होने का दावा करते हुए एकमात्र रोजी रोटी कमाने वाला कहा है। विभागीय अफसरों ने याची का दावा महज नियमों के तहत इस आधार. पर खारिज कर दिया चूंकि मृतक कर्मचारी विवाहित था। इसलिए याची अनुकंपा नियुक्ति का हकदार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि इस आधार पर याची का दावा खारिज किए जाने योग्य नहीं है। कोर्ट ने याची का दावा खारिज करने वाले 25 मई 2016 के आदेश को रद्द कर दिया। साथ ही फैजाबाद रेंज के विधिक माप विज्ञान के सहायक नियंत्रक को निर्देश दिया कि याची की अनुकंपा नियुक्ति की अर्जी पर छह सप्ताह में फिर से विचार कर निर्णय लें, अगर याची अपने भाई का आश्रित होना साबित कर सके।

यह भी पढ़ेंः

सार्वजनिक जगहों को ऐसा घेरें कि कुत्ते न जाएं : सुप्रीम कोर्ट

https://www.primenewsnetwork.in/india/sc-stray-dogs-shelter-house/96861

लोअर क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर पद के लिए 30.73 लाख आवेदन

https://www.primenewsnetwork.in/india/up-vacancy-one-post-981-applicant/96831

Related to this topic: