प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमित शाह का बड़ा मिशन

आज रात से देश की सीमाओं का दौरा करेंगे गृह मंत्री, सुरक्षा ढांचे की होगी हाई-लेवल समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात से भारत के सीमावर्ती इलाकों में बॉर्डर क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा ढांचे की समीक्षा करना है।

आज रात से देश की सीमाओं का दौरा करेंगे गृह मंत्री सुरक्षा ढांचे की होगी हाई-लेवल समीक्षा

Home Minister Amit Shah to Visit Border Areas, Will Review Security |

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात से भारत के सीमावर्ती इलाकों में बॉर्डर क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा ढांचे की समीक्षा करना और देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए काम कर रही अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाना है।

बीकानेर में BSF चौकी का करेंगे निरीक्षण

केंद्रीय गृह मंत्री आज सोमवार रात राजस्थान के बीकानेर पहुचेंगे और कल सुबह 10 बजे BSF की सीमा चौकी सांचू का दौरा करेंगे। वहां सुरक्षा बलों से संवाद करेंगे और उनके लिए कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बीकानेर में बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे, जिसमें गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार, BSF के अधिकारी और 5 सीमावर्ती जिलों के जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे।

गुजरात और त्रिपुरा का भी दौरा तय

अमित शाह 29 मई को गुजरात के भुज का प्रवास करेंगे। इसमें BSF की सीमा चौकी का दौरा करेंगे। हरामीनाले का भी दौरा करेंगे। इसके अलावे आगामी 5 जून को वे त्रिपुरा में बॉर्डर क्षेत्र का प्रवास करेंगे। वहीं, 15 जून के आसपास बंगाल का प्रवास करेंगे और वहाँ बॉर्डर क्षेत्र में जाएंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी के मदरसों में गूंजेगा 'वंदे मातरम'? मंत्री ओपी राजभर के बयान से गरमाई सियासत

Related to this topic: