शिवपुरी। जिले में पुलिस ने एक शातिर हनीट्रैप गिरोह का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
शिवपुरी। जिले में पुलिस ने एक शातिर हनीट्रैप गिरोह का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का तरीका बेहद सुनियोजित और खतरनाक था, जिसमें पति संभावित शिकार की तलाश करता था, जबकि पत्नी उन्हें अपने जाल में फंसाती थी।
इनकी अहम भूमिका
पुलिस के अनुसार, ग्राम ऐनवारा बदरवास निवासी इस गिरोह के सरगना चंद्रपाल सिंह धाकड़ ने पहले पीड़ित आदित्य जैन के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर हासिल किया गया। इस पूरे षड्यंत्र में माधव नगर निवासी राजा ओझा और उसकी पत्नी कल्पना रजक उर्फ अंजली की अहम भूमिका सामने आई है।
पहले दोस्ती फिर हनीट्रैप में फंसाते
जांच में पता चला है कि कल्पना पहले पीड़ित से दोस्ती करती थी और फिर उसे मिलने के लिए बुलाकर हनीट्रैप में फंसाया जाता था। इसके बाद गिरोह द्वारा ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलने की कोशिश की जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सबूत भी जब्त किए हैं।
लंबे समय से सक्रिय, पुलिस जुटा रही थी जानकारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अन्य पीड़ितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
अपील, सावधान रहें-सुरक्षित रहें
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल, सोशल मीडिया फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदिग्ध मुलाकातों से सावधान रहें तथा किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
यह भी पढ़े: जेल में इमरान से मिले वकील
https://www.primenewsnetwork.in/world/lawyers-meet-imran-in-jail-say-he-is-fine/140252