प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हुमायूं कबीर करेंगे मामा को उम्मीदवार

हुमायूं कबीर बालीगंज विधानसभा सीट से अपने मामा को बनाएंगे उम्मीदवार

टीएमसी से निष्कासित भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर, जिन्होंने जनता उन्नयन पार्टी बनाई और इसके अध्यक्ष बने, ने 2026 विधानसभा चुनाव में बालीगंज सीट से अपने मामा अबुल हसन को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।

हुमायूं कबीर बालीगंज विधानसभा सीट से अपने मामा को बनाएंगे उम्मीदवार

Balygunj Assembly Seat |

2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी

टीएमसी से निष्कासित भरतपुर विधानसभा के विधायक और जनता उन्नयन पार्टी का गठन कर उसके अध्यक्ष बनने वाले हुमायूं कबीर ने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बालीगंज विधानसभा सीट पर अपने मामा अबुल हसन को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

पहले किसी और को दिया था टिकट

बालीगंज विधानसभा सीट पर पहले निशा चटर्जी को खड़ा करने का फैसला किया था लेकिन फिर उन्हें हटा दिया। जनता उन्नयन पार्टी से बालीगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार होने वाले अबुल हसन राज्य में पुलिस अधिकारी रह चुके हैं और वे हुमायूं कबीर के मामा हैं।

सोशल मीडिया विवाद के बाद बदला फैसला

सोशल मीडिया में निशा चटर्जी की अर्धनग्न तस्वीर वायरल होने के कारण हुमायूं कबीर ने उन्हें उम्मीदवार बनाने के अपने फैसले में फेरबदल किया। सूत्रों के अनुसार हुमायूं कबीर को भरतपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के लिए विधानसभा के अध्यक्ष की ओर से बातचीत की जा सकती है।

यह भी पढ़े: राज्यपाल: बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार

https://www.primenewsnetwork.in/india/governor-violence-corruption-in-bengal/102429

Related to this topic: