प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर बरेली में जमकर हुआ..

आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर बरेली में जमकर हुआ बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Bareilly : आई लव मोहम्मद के पोस्टर विवाद को लेकर लोग सड़कों पर आ गए. आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया था.

आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर बरेली में जमकर हुआ बवाल पुलिस ने किया लाठीचार्ज

आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर बरेली में जमकर हुआ बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज |

Bareilly : जुमे की नवाज के बाद आई लव मोहम्मद के विवाद को लेकर लोग सड़कों पर आ गए. आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया था. बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई. भीड़ को तितर - बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. 

दरअसल, श्यामगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई. हालात को देखते हुए पुलिस ने दुकानें बंद कराईं. नौमहला मस्जिद के बाहर भी भीड़ जमा हो गई. भीड़ बेकाबू देखकर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. मौलाना तौकीर रजा ने आई लव मोहम्मद मामले में डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जाने की बात कही थी. उन्होंने लोगों से सड़कों पर उतरने के लिए कहा था. पुलिस इसके लिए तैयार थी. हजारों की संख्या में पुलिस बल पहले से ही तैनात था.

बरेली रेंज IG अजय साहनी का बयान

जुमे की नमाज को देखते हुए शक्रवार को इस्लामिया मैदान और बिहारीपुर में पुलिस तैनात कर दी गई थी. श्यामगंज मंडी वाले रोड पर बैरिकेडिंग की गई थी. दोपहर में जुमे की नमाज के बाद लोग बड़ी संख्या में निकले. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की. 

बरेली रेंज IG अजय साहनी ने कहा, हम बरेली में सड़कों पर हैं और स्थिति पूरी तरह सामान्य है. नमाज़ सकुशल संपन्न हुई. कुछ लोग सड़कों पर नारे लगा रहे थे, पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया है. उपद्रवियों की तस्वीरें और वीडियो बनाए गए हैं. आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ओवैसी ने यह कहा

इस मामले में ओवैसी ने कहा कि अगर कोई आई लव यू कहता है तो इसमें कोई दिक्कत की बात है क्या? लव लिखने पर आखिर समस्या क्या है? यह तो संविधान के आर्टिकल-25 के तहत हर किसी का अधिकार है. इसमें देश से गद्दारी करने वाली कौन-सी बात है? इसमें हिंसा को बढ़ावा देने वाली कौन सी बात है?

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/police-take-major-action-in-leh-violence/48273

Related to this topic: