प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

IAS अफसर की तीसरी शादी सुर्खियों में

IAS अफसर की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय

उज्जैन। मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों अपनी प्रशासनिक उपलब्धियों से ज्यादा निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं।

ias  अफसर की तीसरी शादी बनी चर्चा का विषय

MP Government |

उज्जैन। मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों अपनी प्रशासनिक उपलब्धियों से ज्यादा निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। वैलेंटाइन डे से ठीक तीन दिन पहले उन्होंने तीसरी शादी कर सबको चौंका दिया। अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी और वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ अंकिता धाकरे से विवाह किया। खास बात यह है कि उनकी दोनों पूर्व पत्नियां भी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में कलेक्टर के पद पर तैनात हैं।

प्रशासनिक करियर की चमक

आईएएस अवि प्रसाद मध्यप्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ रह चुके हैं। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में पदस्थ हैं। उज्जैन जिले के बड़नगर में पदस्थापना के दौरान महज 8 महीने में 1100 दिव्यांगजनों को फ्री मेडिक्लेम पॉलिसी का लाभ दिलाकर उन्होंने पूरे देश में इस मॉडल की पहचान बना दी थी।

IPS से IAS तक का सफर

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले अवि प्रसाद ने उच्च शिक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। वे पहले भारतीय रिज़र्व बैंक में मैनेजर बने और वहीं रहते हुए यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। वर्ष 2013 में उनका चयन आईपीएस में हुआ, जबकि यूपीएससी 2014 परीक्षा में उन्होंने 13वीं रैंक हासिल कर आईएएस कैडर पाया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा परिवार

अवि प्रसाद ने राजनीति को बेहद करीब से देखा है। उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। यही कारण है कि प्रशासनिक फैसलों में वे राजनीतिक दबाव से दूरी बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं।

पहले दो विवाह भी रहे चर्चा में

दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी के दौरान अवि प्रसाद की नजदीकियां आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से बढ़ीं और दोनों ने विवाह किया, लेकिन कुछ वर्षों बाद दोनों का तलाक हो गया। वर्तमान में रिजु बाफना शाजापुर की कलेक्टर हैं। इसके बाद उन्होंने आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से विवाह किया। मिशा सिंह ने विवाह के बाद एमपी कैडर लिया, लेकिन करीब चार साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। वर्तमान में मिशा सिंह रतलाम की कलेक्टर हैं।

कूनो नेशनल पार्क में तीसरी शादी

11 फरवरी को अवि प्रसाद ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अंकिता धाकरे के साथ सात फेरे लिए। शादी बेहद निजी समारोह में हुई, लेकिन खबर सामने आते ही यह सोशल मीडिया और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई।

यह भी पढ़े: मोदी-अमित शाह ब्रिगेड रैली में

https://www.primenewsnetwork.in/india/modi-shah-to-attend-brigade-rally/143855

Related to this topic: