Asia Cup : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप से हटने की धमकी दी थी. पाकिस्तान ने आईसीसी रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी. दरअसल, भारत - पाकिस्तान के मैच के बाद पाकिस्तान ..
Asia Cup : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप से हटने की धमकी दी थी. पाकिस्तान ने आईसीसी रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी. दरअसल, भारत - पाकिस्तान के मैच के बाद पाकिस्तान ने हैंडशेक का मुद्दा उठाया था. पीसीबी अध्यक्ष और मौजूदा एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख मोहसिन नकवी ने पायक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहाराया. इस मांग को आईसीसी ने खारिज कर दिया.
पाकिस्तान और यूएई के बीच 17 सितंबर को मैच है. मैच से एक दिन पहले पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं लिया. जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. एशिया कप में हटना पाकिस्तान के लिए भारी पड़ सकता है. अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 105 से 141 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है.
15-15 प्रतिशत हिस्सा
एसीसी की कुल कमाई देखें तो भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को बराबर-बराबर 15-15 प्रतिशत हिस्सा मिलता है. 75 प्रतिशत राजस्व यह 5 देश ही लेते हैं. पीसीबी की अनुमानित कमाई 1.2 से 1.6 करोड़ डॉलर के बीच है. आर्थिक रूप से पहले ही पीसीबी कमजोर बोर्ड है.
अगर एशिया कप से हटता है तो आर्थिक रूप से बड़ा घाटा होगा. पाकिस्तान का यह कदम विश्वसनीयता को भी प्रभावित कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक,पाकिस्तान में घरेलू दबाव है. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पाकिस्तान देशवासियों के सामने इज्जत बचाने के लिए अरबों का नुकसान झेलेगा?
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/06f929c0/c9d4fb8b/breakingdetails/rahul-gandhi-has-been-pakistans-darling-said-kiren-4717