प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

टीकमगढ़ में अवैध खनन टीम पर हमला, निरीक्षक घायल

टीकमगढ़ में अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर हमला, खनिज निरीक्षक के सिर में चोट

टीकमगढ़। जिले में अवैध मुरम खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

टीकमगढ़ में अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर हमला खनिज निरीक्षक के सिर में चोट

Government Team Attacked |

टीकमगढ़। जिले में अवैध मुरम खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवाद और मारपीट की स्थिति दिखाई दे रही है।

ट्रैक्टर छुड़ाने हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम अवैध खनन की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने टीम का विरोध किया और ट्रैक्टर छुड़ाने को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान खनिज निरीक्षक के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में चोट आई है। घटना के बाद टीम को मौके से लौटना पड़ा।

पुलिस मौके पर पहुंची

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खनिज विभाग की टीम पर मारपीट का आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष के दो मजदूरों ने भी खनिज विभाग की टीम पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस शिकायत पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़े: पिता की तीसरी शादी से नाराज़ बेटे ने की हत्या

https://www.primenewsnetwork.in/india/angry-son-kills-stepmother-over-fathers-third-marriage/132353

Related to this topic: