प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत-बांग्लादेश एक-दूसरे के...

भारत-बांग्लादेश एक-दूसरे के लिए बन सकते हैं उत्प्रेरक

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने शनिवार को भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया।

भारत-बांग्लादेश एक-दूसरे के लिए बन सकते हैं उत्प्रेरक

फाइल फोटो |

ढाका। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने शनिवार को भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'दोनों राष्ट्र तेजी से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्थाएं हैं। ये दोनों राष्ट्र अच्छी स्थिति में हैं, दोनों एक दूसरे के लिए कैटलिस्ट यानी उत्प्रेरक का काम कर सकते हैं।

तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाएं हैं दोनों देश

प्रणय वर्मा ने आगे कहा कि ये दोनों देश तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाएं हैं। दोनों आकांक्षी समाज हैं, युवा शक्ति वाले देश है, सक्षम और नवोन्मेशी आबादी हैं। इसलिए दोनों टिकाऊ विकास के लिए एक दूसरे के लिए उत्प्रेरक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि, 'हम दोनों मिलकर क्षेत्रीय वैल्यू चेन बना सकते हैं। दोनों डिजिटल इकोसिस्टम और ऊर्जा कॉरिडोर में भागीदार हो सकते हैं।'

1971 के मुक्ति संग्राम का कराया स्मरण

वर्मा ने कहा कि ये दोनों अर्थवयवस्थाओं के लिए लाभप्रद हो सकते हैं। हम भविष्य की क्षेत्रीय ऊर्जा स्वच्छ-सस्ता और सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने कहा, 'दोनों देश एक-दूसरे के 'महत्वपूर्ण सहयात्री बन सकते हैं। उच्चायुक्त ने  1971 के मुक्ति संग्राम का भी स्मरण कराया।'

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cold-wave-continues-in-haryana-and-punjab/130533

हरियाणा और पंजाब में ठंड का कहर जारी, 2.6 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान

Related to this topic: