India-Brazil Trade Deal : पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. भारत - ब्राजील के बीच...
भारत और ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर, PM मोदी बोले - 'टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग...' |
India-Brazil Trade Deal : पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. भारत - ब्राजील के बीच शनिवार को ट्रेड डील पर हस्ताक्षर हुए. कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है. पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें प्रेसिडेंट लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. उनके विजन और प्रेरणादायक नेतृत्व से भारत-ब्राजील संबंधों को लंबे समय से लाभ मिला है.
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों नेताओं के बीच कई मुलाकातें हुई हैं और हर बार भारत के प्रति गहरी मित्रता और विश्वास स्पष्ट रूप से महसूस किया गया है. राष्ट्रपति लूला का यह दौरा ऐतिहासिक AI इम्पैक्ट समिट को भी नई ऊर्जा देता है और दोनों देशों की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करता है.
"दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से आगे ले जाएंगे"
पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका में ब्राजील भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से आगे ले जाएंगे. इसके लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं. भारत और ब्राजील का व्यापार सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है. यह आपसी भरोसे की झलक को भी दिखाता है. इसी भरोसे को दिखाता है कि राष्ट्रपति लूला के साथ बड़ा बिजनेस डेलीगेशन आया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग केवल भारत और ब्राजील के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण है. AI, डिजिटल टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इकोसिस्टम में साझेदारी से विकासशील देशों को भी नई दिशा मिल सकती है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-will-surrender-again-rahul-gandhi-said-after-the-us-court/144901