प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

UAE परमाणु संयंत्र पर ईरानी ड्रोन हमला

यूएई के परमाणु संयंत्र पर हमले की भारत ने की निंदा, कहा- तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई

भारत ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बरकाह परमाणु संयंत्र को लक्ष्य कर ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले की निंदा की है। भारत ने हमले को चिंताजनक बताया है।

यूएई के परमाणु संयंत्र पर हमले की भारत ने की निंदा कहा- तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई

India Condemns Attack on UAE Nuclear Plant |

नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बरकाह परमाणु संयंत्र को लक्ष्य कर ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले की निंदा की है। भारत ने हमले को चिंताजनक बताया है और कहा है कि यह खाड़ी में 'खतरनाक ढंग से तनाव बढ़ाने वाला' है। साथ में संयम बरतने और वार्ता के टेबल पर लौटने की सलाह देते हुए भारत ने कहा कि विवाद को राजनयिक तरीके से सुलझाने का प्रयास किया जाए।

भारत ने की संयम और कूटनीति की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा- 'भारत संयुक्त अरब अमीरात के बरकाह परमाणु संयंत्र पर हुए हमले से बेहद चिंतित है। इस तरह की कार्रवाई अस्वीकार्य है और एक खतरनाक तनाव वृद्धि का संकेत देती है। हम तत्काल संयम बरतने और संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की अपील करते हैं।

हमले के बावजूद परमाणु संयंत्र सुरक्षित

भारत का यह बयान इस बात की पुष्टि के बाद आया कि यूएई के इस इस संयंत्र के विद्मुत उत्पादन जेनरेटर को लक्ष्य कर हमला किया गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और न ही कोई रेडियोधर्मी रिसाव हुआ। अधिकारियों ने पुष्टि की कि सुरक्षा प्रणालियां अक्षुण्ण रहीं और सभी इकाइयां सामान्य रूप से काम कर रही थीं।

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव का खतरा

इस हमले ने ईरान, इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच नाजुक युद्धविराम को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं और राजनयिक प्रयास भी तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों पर बिना उकसावे के आतंकवादी हमला करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि वह अपनी संप्रभुता के लिए किसी भी तरह के खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा।

यूएई और IAEA ने जताई गंभीर चिंता

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये हमले एक खतरनाक स्थिति को और बिगाड़ते हैं, एक अस्वीकार्य आक्रामक कृत्य हैं और देश की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा कि हमले के बाद संयंत्र के पास लगी आग के बाद आपातकालीन डीजल जनरेटरों से एक रिएक्टर को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने परमाणु स्थलों के आसपास अधिकतम सैन्य संयम बरतने का आग्रह किया और कहा कि वह घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/two-navy-jets-collide-mid-air-in-idaho-crew-safe/205816

अमेरिका में एयर शो के दौरान टकराए दो नौसैनिक जेट, चारों क्रू सदस्य सुरक्षित

Related to this topic: