प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत का निर्यात बढ़ा

अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत का निर्यात दिसंबर में 1.87 प्रतिशत बढ़ा

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाये गये भारी टैरिफ और अन्य वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद देश का वस्तु निर्यात दिसंबर 2025 में 1.87% बढ़कर 38.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत का निर्यात दिसंबर में 187 प्रतिशत बढ़ा

India Export Growth |

आयात-निर्यात में भारी अंतर से व्यापार घाटे में मामूली तेजी

अमेरिका द्वारा भारत पर लगाये गये भारी टैरिफ और अन्य वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद देश का वस्तु निर्यात दिसंबर 2025 में 1.87% बढ़कर 38.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, आयात बढ़ने से व्यापार घाटा लगभग 25 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष में कुल निर्यात 850 अरब डॉलर पार करने का अनुमान है।

दिसंबर में निर्यात में दर्ज हुई बढ़त

केन्द्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि देश का वस्तु निर्यात बीते माह दिसंबर में 1.87 प्रतिशत बढ़कर 38.5 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात दिसंबर 2025 में बढ़कर 63.55 अरब डॉलर हो गया जो दिसंबर 2024 में 58.43 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन महीने में निर्यात और आयात में भारी अंतर के कारण व्यापार घाटा 25.04 अरब डॉलर हो गया। यह नवंबर 2025 में 24.53 अरब डॉलर जबकि दिसंबर 2024 में 22 अरब डॉलर था।

वैश्विक चुनौतियों के बीच भी सकारात्मक रुझान

श्री अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का निर्यात सकारात्मक वृद्धि दर्ज कर रहा है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में वस्तु एवं सेवाओं का निर्यात 850 अरब डॉलर से अधिक रहने का अनुमान है। निर्यात चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल-दिसंबर के दौरान 2.44 प्रतिशत बढ़कर 330.29 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

अमेरिकी टैरिफ के बावजूद निर्यात में मजबूती

वाणिज्य सचिव अग्रवाल के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ के बावजूद वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में अमेरिका को होने वाले निर्यात में भी सालाना आधार पर वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि तमाम चुनौतियों के बीच भारत का निर्यात अब भी सकारात्मक दायरे में बना हुआ है। दिसंबर में अमेरिका को होने वाला मर्चेंडाइज निर्यात नवंबर के 6.92 अरब डॉलर से मामूली रूप से घटकर 6.89 अरब डॉलर रह गया।

नौ महीनों में अमेरिका को शिपमेंट में उछाल

हालांकि, चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में अमेरिका को कुल शिपमेंट सालाना आधार पर 9.75 प्रतिशत बढ़कर 65.88 अरब डॉलर तक पहुंच गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने, निर्यात संवर्धन अभियान और नए बाजारों में विविधीकरण से निर्यातकों को मदद मिल रही है।

निर्यात के लिए नए बाजारों पर फोकस

अमेरिकी प्रतिबंध को देखते हुए भारत ने निर्यात के लिए नये बाजारों का विस्तार किया है। भारत ने अपने निर्यात को चीन, रूस और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) जैसे बाजारों की ओर विविधीकृत करने पर विशेष जोर दिया है।

इन सेक्टरों में दिखी मजबूत वृद्धि

इलेक्ट्रॉनिक्स, समुद्री उत्पादों और दवा जैसे सेक्टर में अच्छी वृद्धि देखी गई। भारत की प्रोत्साहन योजनाओं और यूरोपीय संघ समेत अन्य देशों से प्रस्तावित व्यापार समझौतों से निर्यात में वृद्धि दिखी है। अगस्त के अंत में अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के बावजूद इन कदमों से शिपमेंट को सहारा मिला और भारत को निर्यात बढ़ाने में सफलता मिली है।

यह भी पढ़े: भारत में बेरोजगारी बढ़ी, 4.8% हुई

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-unemployment-rises-to-48/105072

 

Related to this topic: