प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

UNSC में भारत ने पाकिस्तान का काला इतिहास बताया

UNSC में भारत ने पाकिस्तान की खोली पोल, 1971 से काबुल हमले तक सुनाया काला इतिहास

कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत का करारा जवाब, पाक को मानवाधिकार और आतंकवाद पर दिखाया आईना

unsc में भारत ने पाकिस्तान की खोली पोल 1971 से काबुल हमले तक सुनाया काला इतिहास

Global Politics |

नई दिल्ली। कहते हैं कि 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे'... लेकिन जब ये कहावत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में चरितार्थ होती है, तो तमाशा देखने लायक होता है... पाकिस्तान ने फिर वही पुरानी हरकत की... कश्मीर का राग छेड़ा, लेकिन भारत ने जो जवाब दिया, उसके बाद पाक प्रतिनिधि को अपनी कुर्सी शायद काफी गर्म महसूस हो रही होगी...

भारत ने संभाला मोर्चा

भारत के राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने जब मोर्चा संभाला, तो पाकिस्तान का 'पर्दाफाश' हो गया... भारत ने सीधे और दोटूक अंदाज में कहा — “अरे ओ पाकिस्तान! पहले अपना घर तो देखो... जिस देश का अपना इतिहास नरसंहार और बलात्कार की कालिख से सना हो, वो भला मानवाधिकार की बात कैसे कर सकता है...”

1971 के ऑपरेशन सर्चलाइट की याद दिलाई

भारत ने पाकिस्तान को उसका वही काला पन्ना याद दिलाया — 1971 का ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’... वही ऑपरेशन, जिसमें पाकिस्तान की अपनी सेना ने अपने ही देश की लाखों महिलाओं को दरिंदगी का शिकार बनाया था... भारत ने साफ कहा — “जो अपनी ही जनता का सगा नहीं हुआ, वो दूसरों को क्या ज्ञान देगा...”

काबुल अस्पताल हमले का भी जिक्र

यही नहीं, भारत ने पाकिस्तान का ‘कच्चा चिट्ठा’ भी खोल दिया... जिक्र हुआ मार्च के उस हमले का, जब रमजान के पवित्र महीने में पाकिस्तान ने काबुल के ‘उम्मीद अस्पताल’ पर बम बरसाए थे... भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए पूछा — “एक अस्पताल पर बम गिराकर क्या बहादुरी का तमगा लिया है? शर्म आनी चाहिए...”

आतंकवाद पर दुनिया के सामने बेनकाब

कुल मिलाकर बात साफ है... दुनिया अब समझ चुकी है कि पाकिस्तान के पास आतंकवाद के सिवा और कोई ‘एक्सपोर्ट क्वालिटी’ नहीं है... कश्मीर पर चिल्लाने वाले पाकिस्तान को भारत ने UNSC के मंच पर ऐसा ‘चुप’ कराया कि अब उसे शायद समझ आ गया होगा कि ‘पाखंड’ की दुकान हर जगह नहीं चलती...

कूटनीति के मंच पर भारत का सख्त संदेश

पाकिस्तान का तो पता नहीं, लेकिन भारत की इस खरी-खोटी ने ये जरूर बता दिया है कि कूटनीति के अखाड़े में भारत अब सिर्फ जवाब देना ही नहीं, बल्कि ‘इतिहास के पन्ने पलटना’ भी अच्छी तरह जानता है...

यह भी पढ़े: यूपी पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग बना

https://www.primenewsnetwork.in/state/up-forms-backward-classes-commission-for-panchayat-polls/206767

Related to this topic: