प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डिफेंस न्यूज | एक्सरसाइज 'गरुड़ शक्ति'

भारत-इंडोनेशिया के स्पेशल फोर्सेज ने किया युद्धाभ्यास, 'गरुड़ शक्ति' से मजबूत हो रहे रक्षा संबंध

भारत और इंडोनेशिया के विशेष बलों ने बान्युवांगी में संयुक्त 'लाइव-फायरिंग' अभ्यास किया। यह 'गरुड़ शक्ति' का 11वां संस्करण है, जो दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है।

भारत-इंडोनेशिया के स्पेशल फोर्सेज ने किया युद्धाभ्यास गरुड़ शक्ति से मजबूत हो रहे रक्षा संबंध

India, Indonesia special forces conduct joint live-firing drills |

बान्युवांगी (इंडोनेशिया)। भारत और इंडोनेशिया के विशेष बलों (स्पेशल फोर्सेज) ने इंडोनेशिया के बान्युवांगी में संयुक्त 'लाइव-फायरिंग' ड्रिल को अंजाम दिया है। दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और युद्ध कौशल को धार देने के लिए यह अभ्यास चल रहे 'गरुड़ शक्ति' (Exercise Garuda Shakti) के 11वें संस्करण का अहम हिस्सा है।

जंगल वारफेयर और स्नाइपर ट्रेनिंग पर जोर

यह संयुक्त अभ्यास पिछले साल 27 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जो आगामी 6 नवंबर तक जारी रहेगा। इस रणनीतिक प्रशिक्षण में भारतीय दल की तरफ से पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज) के जांबाज शामिल हैं, जबकि इंडोनेशियाई पक्ष से वहां के विशेष बलों के कमांडो हिस्सा ले रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह से जंगल के कठिन परिवेश में होने वाले विशेष अभियानों की रणनीतियों पर केंद्रित है। इसके तहत कॉम्बैट मार्कसमैनशिप, ट्रांजिशन फायरिंग, स्नाइपर फायरिंग, बाधाओं को पार करना, पर्वतारोहण और एयर असॉल्ट जैसी उच्च स्तरीय ट्रेनिंग दी जा रही है।

सामरिक समन्वय और भविष्य की रूपरेखा

सैनिकों को simulated combat conditions (युद्ध जैसी परिस्थितियों) में अपनी सटीकता और गति दिखाने का मौका मिल रहा है। दोनों देशों के कमांडो हथियार, आधुनिक उपकरणों और ऑपरेशनल स्ट्रैटेजी से जुड़ा अनुभव भी आपस में साझा कर रहे हैं।

इस साझा ट्रेनिंग का समापन एक फाइनल 'वैलिडेशन एक्सरसाइज' के साथ होगा। इसमें सैनिकों की युद्धक तत्परता, शारीरिक सहनशक्ति और आपसी तालमेल की कड़ी परीक्षा ली जाएगी। विश्लेषकों का मानना है कि यह युद्धाभ्यास दोनों एशियाई देशों के बीच मिलिट्री-टू-मिलिट्री एंगेजमेंट को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

रणनीतिक साझेदारी का विस्तार

बता दें कि भारत और इंडोनेशिया नियमित सैन्य अभ्यासों, रक्षा तकनीक और मैरीटाइम सिक्योरिटी के जरिए लगातार अपनी रणनीतिक साझेदारी को विस्तार दे रहे हैं। इसी कड़ी में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 से 8 जुलाई, 2026 को हुई इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों ने 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' (Comprehensive Strategic Partnership) को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का संकल्प लिया था। इस दौरान रक्षा अनुसंधान, औद्योगिक सहयोग और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया था।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संघर्ष में 14 नाविकों समेत 22 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

Related to this topic: