प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हिंदू नेता की हत्या पर भारत ने बांग्लादेश के..

हिंदू नेता की हत्या पर भारत ने बांग्लादेश के सामने विरोध जताया

Bangladesh Violence : भारत ने बांग्लादेश सरकार से हिंदू युवक की हत्या के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने का आग्रह किया।

हिंदू नेता की हत्या पर भारत ने बांग्लादेश के सामने विरोध जताया

हिंदू नेता की हत्या पर भारत ने बांग्लादेश के सामने विरोध जताया |

Bangladesh Violence : भारत ने बांग्लादेश सरकार से हिंदू युवक की हत्या के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने का आग्रह किया। उधर, बांग्लादेश के हिंदू संगठनों और अल्पसंख्यक अधिकर समूहों ने आरोप लगाया है कि धार्मिक उग्रवाद और अल्प संख्यकों पर हमले बढ़ रहे रहे हैं। इन संगठनों ने आज नेशनल प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन किया। 

भारतीय विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हम बांग्लादेश के हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। हम बांग्लादेशी अधिकारियों के संपर्क में हैं और हमने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई की है।'
विदेश मंत्रालय ने रविवार को बांग्लादेशी मीडिया की उन खबरों को भी भ्रामक प्रचार बताते हुए खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि पड़ोसी देश में एक हिंदू व्यक्ति की हत्या के विरोध में नई दिल्ली में बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा स्थिति बिगाड़ने का प्रयास किया गया था।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में दीपू चंद्र दास की बर्बर हत्या के विरोध में बांग्लादेश उच्चायोग के सामने लगभग 20 से 25 युवक एकत्र हुए और नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की भी मांग की। भारत ने ढाका की अंतरिम सरकार से दास की 'बर्बर हत्या' के दोषियों को अदालत के कटघरे में लाने का भी आग्रह किया है।

उधर, बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के खिलाफ ढाका के नेशनल प्रेस क्लब के सामने हिंदू संगठनों और अल्पसंख्यक समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने यह भी बताया कि सिर्फ धार्मिक पहचान की वजह से अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है। हिंदुओं को कलावा पहनने पर शक की नजर से देखा जा रहा है। उन्हें विदेशी एजेंट तक कहा जा रहा है। ऐसे माहौल में अल्पसंख्यक डर में जी रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में हालात लगातार खराब हो रहे हैं। उनका दावा है कि इस साल जनवरी से अब तक 50 से ज्यादा गैर-मुस्लिमों की हत्या हो चुकी है और कई लोगों पर ईशनिंदा के झूठे मामले दर्ज किए गए हैं।उन्होंने कहा कि दिसंबर, जिसे पाकिस्तान के खिलाफ जीत और गर्व का महीना माना जाता है, उसी महीने में अब तक पांच अल्पसंख्यकों की जान जा चुकी है।

https://www.primenewsnetwork.in/world/pm-modi-spoke-with-the-prime-minister-of-new-zealand/102092

Related to this topic: