प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

अमेरिका H-1B वीजा अपॉइंटमेंट में देरी को लेकर..

'कई लोग लंबे समय से फंसे हुए हैं', अमेरिका के H-1B वीजा अपॉइंटमेंट में देरी को लेकर भारत की प्रतिक्रिया

H-1B Visa : विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम यह समझते हैं कि वीजा से जुड़े मुद्दे किसी भी देश के संप्रभु अधिकार क्षेत्र में आते हैं.

कई लोग लंबे समय से फंसे हुए हैं अमेरिका के h-1b वीजा अपॉइंटमेंट में देरी को लेकर भारत की प्रतिक्रिया

अमेरिका के H-1B वीजा अपॉइंटमेंट में देरी को लेकर भारत की प्रतिक्रिया |

H-1B Visa : अमेरिका के H-1B वीजा अपॉइंटमेंट में देरी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम यह समझते हैं कि वीजा से जुड़े मुद्दे किसी भी देश के संप्रभु अधिकार क्षेत्र में आते हैं. इसके बावजूद, इन समस्याओं और अपनी चिंताओं को नई दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी दोनों जगह अमेरिकी पक्ष के सामने उठाया है. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि लोगों की परेशानियों का जल्द समाधान किया जाएगा. कांसुलर अपॉइंटमेंट की शेड्यूलिंग और री-शेड्यूलिंग में आ रही दिक्कतों के चलते कई लोग लंबे समय से फंसे हुए हैं. इससे उनके परिवारों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और इस स्थिति का असर उनके पारिवारिक जीवन के साथ-साथ उनके बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है.

'H-1B वीजा आवेदकों के साथ-साथ H-4 वीजा श्रेणी के तहत..'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका की सरकार की ओर से एक सूचना दी गई है, जिसके तहत 15 दिसंबर 2025 से H-1B वीजा के आवेदकों के लिए समीक्षा प्रक्रिया का दायरा बढ़ाया गया है. यह प्रक्रिया विशेष श्रेणी के अस्थायी H-1B वीजा आवेदकों के साथ-साथ H-4 वीजा श्रेणी के तहत आने वाले उनके आश्रितों पर भी लागू होगी.

उन्होंने कहा कि यह बदलाव सभी देशों के लिए वैश्विक स्तर पर लागू किया गया है. भारत सरकार इस मुद्दे को लेकर अमेरिकी पक्ष के साथ लगातार बातचीत कर रही है ताकि भारतीय मूल के नागरिकों पर पड़ने वाले असर को कम किया जा सके.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-on-the-occasion-of-veer-bal-diwas/102572

 

 

Related to this topic: