प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत-रूस संबंध वैश्विक शांति का आधार

बहुध्रुवीय विश्व में भारत-रूस संबंध वैश्विक शांति का आधार: राष्ट्रपति पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण को भारत-रूस संबंधों, वैश्विक मुद्दों और सहयोग पर फोकस किय

बहुध्रुवीय विश्व में भारत-रूस संबंध वैश्विक शांति का आधार राष्ट्रपति पुतिन

भारत-रूस संबंध वैश्विक शांति का आधार |

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण को भारत-रूस संबंधों, वैश्विक मुद्दों और सहयोग पर फोकस किया। उन्होने बहुध्रुवीय विश्व में भारत-रूस संबंध को वैश्विक शांति का आधार बताया।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के संबंध दशकों पुराने हैं जो भरोसा, पारस्परिक सम्मान और रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी मौजूदा भारत यात्रा और दोनों देशों के बीच हुए समझौते आने वाले वर्षों में दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।

अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि रूस भारत को तेल, गैस, कोयला और अन्य ऊर्जा स्रोतों की निर्बाध और निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल तेल, गैस पर बात करने के लिए भारत नहीं आए हैं बल्कि वे भारत के साथ हर क्षेत्र में रिश्ते और व्यापार बढ़ाना चाहते हैं।

पुतिन ने कहा कि रूस लंबे समय से भारत की थल सेना, वायु और नौसेना को आधुनिक बनाने में सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस भारत को सिर्फ रक्षा तकनीक नहीं बेच रहा है बल्कि साझा विकास और तकनीक ट्रांसफर के माध्यम से भारत की स्वदेशी क्षमता को बढ़ा रहा है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु नीति पर चल रहा है। उन्होंने भारत को एक तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था, बड़ी शक्ति और दशकों पुराना स्वाभाविक साझेदार बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी किसी तीसरे देश के खिलाफ कोई गठबंधन नहीं है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/supreme-court-said-that-the-charge-sheet-without-any-doubt-is-an-obstruction-in/100067

Related to this topic: