प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा

भारत-रूस के बीच रक्षा समेत कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार का शाम भारत आयेंगे। वे हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच होने वाले सालाना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

भारत-रूस के बीच रक्षा समेत कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर 

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा 

भारत-रूस के बीच रक्षा समेत कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर 

नई दिल्ली।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार का शाम भारत आयेंगे। वे हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के बीच होने वाले सालाना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसमें पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी भाग लेंगे। रूसी राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़े रक्षा समझौते होने की उम्मीद है। उससे पहले पुतिन नई दिल्ली में 23वें भारत-रूस सालाना सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम करीब 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। पुतिन आज रात में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ डिनर करेंगे। पुतिन का कल सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा। वे कल राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

पुतिन की दिल्ली यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये हैं। दिल्ली में वे कहां ठहरेंगे, सुरक्षा के लिहाज से इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। दो दिन की यात्रा में वे चार और पांच दिसंबर को कई स्तर के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। उनकी यात्रा को देखते हुए राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में स्वाट टीम, एंटी टेरर स्क्वॉड, क्विक एक्शन टीम्स तैनात रहेंगी। रूस की एडवांस सिक्योरिटी और प्रोटोकॉल टीम के 50 से ज्यादा दिल्ली पहुंचे हैं।

अमेरिकी द्वारा भारत रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाये गय टैरिफ को देखते हुए पुतिन की यात्रा महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान दोनों देशों का मुख्य ध्यान भारत-रूस के बीच व्यापार असंतुलन को कम करने पर होगा। इसके साथ ही दोनों देश शुल्क और गैर-शुल्क बाधा दूर करने के उपाय भी तलाशेंगे। भारत के कुशल और अर्ध-कुशल श्रमिकों के रूस आने-जाने को सुविधाजनक बनाने और स्वास्थ्य सेवा में सहयोग बढ़ाने सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समझौतों पर दस्तखत किये जाएंगे। 

रूसी संसद ने रक्षा समझते को दी मंजूरी

पुतिन की भारत यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले मंगलवार को रूसी संसद ने दोनों देशों के बीच हुए एक रक्षा समझौते को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए दोनों देश एक दूसरे के रक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। पुतिन की इस यात्रा में सबसे ज्यादा ध्यान रक्षा समझौते पर रहेगा। रूस पहले ही कह चुका है कि वो भारत को अपना एसयू 57 लड़ाकू विमान देने के लिए तैयार है। यह रूस का सबसे एडवांस लड़ाकू विमान है। इससे पहले रूस की संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा ने मंगलवार को भारत और रूस के बीच हुए एक सैन्य समझौते 'रेलोस' को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों, सुविधाओं और संसाधनों का इस्तेमाल कर सकेंगी। इनके विमान, वॉरशिप ईंधन भरने, मिलिट्री बेस पर डेरा डालने या अन्य लॉजिस्टिक सुविधाओं का इस्तेमाल शामिल है। इस पर आने वाला खर्च दोनों देश बराबर उठाएंगे। यह समझौता इस साल 18 फरवरी को भारत और रूस के बीच किया गया था। पिछले हफ्ते रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने इसे संसद में मंजूरी के लिए भेजा था।

रूस ने भारत से आलू और अनार का आयात कर दिया है शुरू 

अमेरिकी टैरिफ के कारण हाल के हफ्तों में रूसी कच्चे तेल का भारत का आयात कम हुआ है। पिछले महीने से रूस ने भारत से आलू और अनार का आयात शुरू कर दिया है और समुद्री उत्पादों का भी आयात करने की योजना है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि व्यापार घाटे पर भारत की चिंताओं को दूर करना, छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों में सहयोग और रक्षा और ऊर्जा संबंधों के विस्तार पर चर्चा हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः

अमेरिका में दोहरी नागरिकता खत्म करने की तैयारी, सीनेटर मोरेनो ने नया बिल पेश किया

https://www.primenewsnetwork.in/world/us-senator-proposes-end-to-dual-citizenship/99669

Related to this topic: