प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

UN के भाषण में शहबाज शरीफ के दावों पर भारत का ..

UNGA के भाषण में शहबाज शरीफ के दावों पर भारत का करारा जवाब, कहा - 'आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली विदेश नीति'

UNGA  : भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन की फर्स्ट सचिव पेटल गहलोत ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा इस मंच पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हास्यास्पद नौटंकी की और आतंकवाद को बढ़ावा..

unga के भाषण में शहबाज शरीफ के दावों पर भारत का करारा जवाब कहा -  आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली विदेश नीति

UN के भाषण में शहबाज शरीफ के दावों पर भारत का करारा जवाब, कहा - 'आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली विदेश नीति' |

UNGA  : भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन की फर्स्ट सचिव पेटल गहलोत ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा इस मंच पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हास्यास्पद नौटंकी की और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली अपनी विदेश नीति को जायज ठहराने की कोशिश की. UNGA के 80वें सत्र में अपने भाषण में भारत ने शहबाज शरीफ के उस बयान का जवाब दिया है. जिसमें उन्होंने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा

भारत ने कहा कि आज सुबह इस मंच पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हास्यास्पद नौटंकी की और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली अपनी विदेश नीति को जायज ठहराने की कोशिश की. पाकिस्तान ने अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को एक दशक तक अपने यहां छिपाए रखा, जबकि वह दुनिया को दिखाने के लिए आतंकवाद के खिलाफ जंग का नाटक करता रहा. हाल ही में पाकिस्तान के मंत्रियों ने खुलेआम स्वीकार किया कि उनके देश में दशकों से आतंकी कैंप चल रहे हैं.

बहावलपुर और मुरीदके के आतंकी ठिकानों की तस्वीरें

पटेल गहलोत ने कहा कि बहावलपुर और मुरीदके के आतंकी ठिकानों की तस्वीरें सच बयान करती हैं. इन तस्वीरों में भारतीय सेना द्वारा मारे गए आतंकियों के सबूत हैं, जब पाकिस्तान के सैन्य और नागरिक अधिकारी खुले तौर पर इन आतंकियों की तारीफ करते हैं तो क्या इस शासन की मानसिकता पर कोई शक रह जाता है? 9 मई तक पाकिस्तान भारत पर हमले की धमकी दे रहा था, लेकिन 10 मई को उसकी सेना ने भारत से युद्धविराम की गुहार लगाई. यह सच्चाई पूरी दुनिया के सामने है.

 

भारत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने लंबे समय से सहमति जताई है कि दोनों देशों के बीच का कोई भी मुद्दा द्विपक्षीय बातचीत से हल होगा. इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई गुंजाइश नहीं है. यह हमारा राष्ट्रीय रुख है. पाकिस्तान के पीएम ने भारत के साथ शांति की इच्छा जताई थी. अगर पाकिस्तान वाकई शांति चाहता है, तो रास्ता साफ है. उसे तुरंत अपने सभी आतंकी कैंप बंद करने होंगे और भारत में वांछित आतंकियों को सौंपना होगा, जो देश नफरत, कट्टरता और असहिष्णुता में डूबा हो. वह इस मंच पर आकर धर्म और विश्वास की बातें करता है. पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है.

शहबाज शरीफ ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि प्रेसीडेंट ट्रंप के साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व में पाकिस्तान युद्धविराम पर राजी हुआ. हम उनकी और उनकी टीम की सक्रिय भूमिका की कद्र करते हैं. अगर ट्रंप ने समय पर हस्तक्षेप नहीं किया होता तो दक्षिण एशिया में एक भयावह युद्ध हो सकता था. उनके शांति प्रयासों के सम्मान में पाकिस्तान ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/regarding-h-1b-visa-mea/48311
 

Related to this topic: