प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

भारत में बेरोजगारी बढ़ी, 4.8% हुई

भारत की बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़ी, पहुंची 4.8 फीसदी पर

भारत में बेरोजगारी दर में पिछले महीने मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। खासकर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों की बेरोजगारी दर दिसंबर महीने में मामूली रूप से बढ़कर 4.8 प्रतिशत पर पहुंच गई।

भारत की बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़ी पहुंची 48 फीसदी पर

Unemployment Rate December 2025 |

PLFS के ताजा आंकड़े क्या कहते हैं

भारत में बेरोजगारी दर में पिछले महीने मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। खासकर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों की बेरोजगारी दर दिसंबर महीने में मामूली रूप से बढ़कर 4.8 प्रतिशत पर पहुंच गई। नवंबर माह में यह 4.7 प्रतिशत थी। केन्द्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की ओर से जारी दिसंबर 2025 के पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बेरोजगारी दर मामूली बढ़कर 4.8% हो गई है।

ग्रामीण इलाकों में स्थिर, शहरों में बढ़ी बेरोजगारी

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 3.9 प्रतिशत पर स्थिर रही जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 6.5 प्रतिशत से बढ़कर 6.7 प्रतिशत हो गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण पुरुषों में बेरोजगारी दर 4.1 प्रतिशत पर स्थिर रही, जबकि शहरी महिलाओं में यह 9.3 प्रतिशत से घटकर 9.1 प्रतिशत पर आ गई।

वर्कर पॉपुलेशन रेश्यो में हल्का सुधार

दिसंबर महीने में देश के कुल श्रमबल में हल्की बढ़त देखी गई और कुल कार्यशील जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 53.2 प्रतिशत से बढ़कर 53.4 प्रतिशत हो गया।  75.4 प्रतिशत से बढ़कर 76 प्रतिशत रहा, जबकि शहरी पुरुषों में यह 70.9 प्रतिशत से घटकर 70.4 प्रतिशत पर आ गया। ग्रामीण महिलाओं का डब्ल्यूपीआर 38.4 प्रतिशत से बढ़कर 38.6 प्रतिशत हो गया जबकि शहरी महिलाओं का कार्यशील जनसंख्या अनुपात लगभग 23 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

श्रम बल भागीदारी दर में इजाफा

आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) 55.8 प्रतिशत से बढ़कर 56.1 प्रतिशत हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में यह 58.6 प्रतिशत से बढ़कर 59 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 50.4 प्रतिशत से घटकर 50.2 प्रतिशत रही। महिलाओं की एलएफपीआर कुल 35.1 प्रतिशत से बढ़कर 35.3 प्रतिशत रही। इसमें ग्रामीण महिलाएं 39.7 प्रतिशत से बढ़कर 40.1 प्रतिशत पर पहुंच गईं जबकि शहरी महिलाएं 25.5 प्रतिशत से घटकर 25.3 प्रतिशत पर आ गईं।

अन्य जेंडर श्रेणियों में भी बदलाव

अन्य जेंडर श्रेणियों में बेरोजगारी दर में मामूली बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह अभी भी मध्य-वर्ष के उच्च स्तरों से नीचे है। ये आंकड़े 3,73,990 लोगों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण से मिली सूचना पर आधारित है। बेरोजगारी दर में मामूली वृद्धि के बावजूद, देश के समग्र वर्कर पॉपुलेशन रेश्यो (WPR) में सुधार देखा गया है। WPR, जो कुल जनसंख्या में नियोजित व्यक्तियों के अनुपात को दर्शाता है, दिसंबर में बढ़कर 53.4 प्रतिशत हो गया, जो नवंबर में 53.2 प्रतिशत था।

नई सैंपलिंग प्रणाली के तहत नौवां बुलेटिन

यह रिपोर्ट जनवरी 2025 से अपनाई गई नई सैंपलिंग प्रणाली के तहत जारी नौवां मासिक बुलेटिन है। इसका मकसद उच्च-गुणवत्ता और व्यापक कवरेज वाले श्रम से जुड़े आंकड़े मुहैया कराना है। अखिल भारतीय स्तर पर ये आंकड़े कुल 3,73,990 व्यक्तियों के सर्वेक्षण के आधार पर तैयार किए गए हैं।

यह भी पढ़े: एडमिट कार्ड दस्तावेज नहीं: चुनाव आयोग

https://www.primenewsnetwork.in/india/election-commission-rejects-admit-card-as-id/105063