भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) देश के किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। इस ट्रेड डील में संवेदनशील कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) देश के किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। इस ट्रेड डील में संवेदनशील कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लोकसभा में बयान देते हुए यह बात कही।
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को दिया जा रहा अंतिम रूप
पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारत अमेरिका के साथ जिस द्विपक्षीय डील में संवेदनशील कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। दरअसल में देश में जहाँ इस ट्रेड डील की तारीफ हो रही है, तो भारत में विपक्ष इस ट्रेड डील की आलोचना करते हुए इसे किसानों के अधिकारों के खिलाफ बता रहा है। विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से भारत के डेयरी और कृषि क्षेत्र को नुकसान होगा। लोकसभा में आज भी इस मामले को लेकर हंगामा हो रहा है। इसे देखते हुए सरकार का पक्ष रखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने विपक्ष के वार पर पलटवार किया है।
'मेक इन इंडिया' पर रहेगा फोकस, संवेदनशील विषयों पर नहीं हुआ समझौता
आज लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान गोयल ने फिर यह बात दोहराई कि इस ट्रेड डील से डेयरी और कृषि क्षेत्र में भारत के किसानों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे और फोकस 'मेक इन इंडिया' पर रहेगा। किसानों को इस ट्रेड डील से कोई नुकसान नहीं होगा। गोयल ने बताया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील एक बेहद ही संतुलित डील है और इसका फायदा दोनों देशों को होगा। उन्होंने बताया कि इस डील में भारत ने अपना पक्ष रखा और उसी के आधार पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी। उन्होंने यह भी बताया कि संवेदनशील विषयों पर किसी तरह का समझौता नहीं हुआ है।
दोनों देश जल्द जारी करेंगे संयुक्त बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 फीसदी करने की घोषणा के एक दिन बाद पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा कि दोनों देश जल्द ही समझौते का डिटेल्स देते हुए एक संयुक्त बयान जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दे दिया है। पीयूष गोयल ने लोकसभा में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में बताया कि पिछले एक साल से दोनों पक्ष अलग-अलग लेवल पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बातचीत में भारतीय पक्ष कृषि और डेयरी सेक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करने में खास तौर पर सफल रहा है। उन्होंने बताया कि एक साल से दोनों पक्ष अलग-अलग लेवल पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बातचीत में भारतीय पक्ष कृषि और डेयरी सेक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करने में खास तौर पर सफल रहा है।
विकसित भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ कम करके 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह यह अमेरिका द्वारा कई अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ से कम है। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक ढांचागत समझौता भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने और 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक साल से दोनों पक्ष अलग-अलग लेवल पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बातचीत में भारतीय पक्ष कृषि और डेयरी सेक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करने में खास तौर पर सफल रहा है।
घटकर 18 प्रतिशत हुआ टैरिफ
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ कम करके 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह यह अमेरिका द्वारा कई अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ से कम है। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक ढांचागत समझौता भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने और 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cancer-cases-rising-rapidly-among-youth-in-madhya-pradesh/131948
मध्य प्रदेश में हर 10 में से एक मौत की वजह कैंसर, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे मामले