प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

भारत vs न्यूजीलैंड T20 सीरीज

अभिषेक, रिंकू की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

भारत ने अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम  ने पांच मैचों की टी 20  सीरीज के पहले मैच में मेहमान न्यूजीलैंड को 48 रनों से हरा दिया।

अभिषेक रिंकू की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

India vs New Zealand T20 |

नीअभिषेक-रिंकू की तूफानी पारी, भारत ने बनाया 238/7

भारत ने अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम  ने पांच मैचों की टी 20  सीरीज के पहले मैच में मेहमान न्यूजीलैंड को 48 रनों से हरा दिया। इस जीत से भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी को खेला जाएगा। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। भारत ने पहले खेलते हुए 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा  की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर सात विकेट खोकर 238 रन बनाए। यह  न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का  टी20 में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर  है। जवाब में न्यूजीलैंड टीम लक्ष्य को पूरा करने में असफल रही और 20 ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 190 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड का मजबूत शुरुआत का जवाब नह

भारतीय टीम की शुरुआत खास नहीं रही। भारत को पहला झटका संजू सैमसन (10) के रूप में लगा। तीसरे ओवर में टीम इंडिया ने ईशान किशन (8) का विकेट गंवाया। उन्होंने लगभग तीन साल बाद अपना पहला टी20 क्रिकेट मैच खेला। लेकिन इसके बाद अभिषेक ने  टी20 कप्तान  सूर्यकुमार यादव के साथ अहम साझेदारी की और पारी को मजबूत किया। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका सातवां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक था, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ इस प्रारूप में किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया  सबसे तेज अर्धशतक  है। 

कप्तान सूर्यकुमार और अभिषेक के बीच तीसरे  विकेट के लिए 99 रनों की शानदार पार्टनरशिप देखने को मिली। लंबे अर्से बाद फार्म में दिख रहे भारतीय कप्तान सूर्य कुमार ने चार चौके और एक छक्के की मदद से 22 गेंदों में 32 रन बनाए।  12वें ओवर में भारत को बड़ा झटका अभिषेक के रूप में लगा। अभिषेक ने पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 35 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली।
इसके बाद रिंकू सिंह के अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। हार्दिक पांड्या 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रिंकू सिंह ने तूफानी पारी के दम पर 20 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने चार चौके और तीन छक्के भी जड़े। इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 239 रनों का लक्ष्य दिया।

टी20 सीरीज में भारत ने की 1-0 बढ़त

मेहमान न्यूजीलैंड टीम की लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन का रास्ता दिखा। भारत को पहली सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। जहां डेवोन कॉनवे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अपना जादू चलाया और रचिन रविंद्र (1) को अपना शिकार बनाया।  52 रनों पर वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड की टीम को तीसरा झटका दिया। टिम रॉबिन्सन ने 21 रनों का योगदान दिया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमन ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाकर पारी को रफ्तार दी। मेहमान टीम के ग्लेन फिलिप्स और मार्क की अर्धशतकीय साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा और ग्लेन को शिवम दुबे ने कैच आउट किया। उन्होंने चार चौके और छह छक्के की मदद से 40 गेंदों में 78 रन बनाए। 15वें ओवर में भारतीय गेंदबाज वरुण को दूसरी सफलता मिली। मार्क ने चार चौके और दो छक्कों की मदद से 24 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। इसके बाद डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर ने पारी को आगे बढ़ाया और अहम रन जोड़े।  शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में लगातार दो विकेट अपने नाम किए। डेरिल ने 18 गेंदों में 28 रन बनाए और चार चौके भी जड़े। वहीं, क्रिस्टियन क्लार्क बिना खाता खोले दुबे का शिकार बने।  शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह  एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।

यह भी पढ़े: ग्रीनलैंड डील पर वार्ता, ट्रंप ने टैरिफ वापस लिया

https://www.primenewsnetwork.in/india/trump-withdraws-tariff-threat-on-greenland/105904

Related to this topic: