मुंबई। महिला विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को हराकार भारत की बेटियों ने तिरंगा लहराया। 52 रन से शिकस्त देकर यह गौरव हासिल किया।
मुंबई। महिला विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को हराकार भारत की बेटियों ने तिरंगा लहराया। 52 रन से शिकस्त देकर यह गौरव हासिल किया। बीसीसीआई ने टीम को 51 करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। दीप्ति शर्मा इस मैच की स्टार रहीं।
उन्होने पहले बल्लेबाजी में 52 रन बनाए उसके बाद गेंदबाजी में पांच विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की टीम को घुटनों पर ला दिया। पहले खेलते हुए भारत ने 6 विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। टास जीतकर अफ्रीका की कप्तान लारा वालवार्ट ने पहले गेंदबाजी चुनी, लोकिन उनकी टीम भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में नाकामयाब रही। बाद में गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 39 रन देकर पांच विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा ने भी दो विकेट लिए। शेफाली ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया। उनहोंने 87 रन बनाए जो टीम की जीत का आधार बना। इसी के साथ आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंगलैंड के बाद भारत विश्व कप जीतने वाली चौथी टीम बन गई। भारतीय क्रिकेट टीम के सितारों में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने टीम को जीत के लिए बधाई दी है।