प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटा

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटने का आरोप, हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रन्नौद तहसील के ग्राम अकाझिरी में एक परिवार ने चार लोगों पर भाई-बहन के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटने का आरोप हालत गंभीर

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटा |

शिवपुरी: जिले की रन्नौद तहसील के ग्राम अकाझिरी से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां कुशवाहा परिवार ने चार लोगों पर भाई-बहन के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, भाई-बहन रामलीला देखने जा रहे थे, तभी रास्ते में कथित तौर पर चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने बहन के साथ छेड़छाड़ की। जब भाई ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के मुताबिक, चार लोगों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने युवक के पैर रस्सी से बांध दिए और उसे अपाचे मोटरसाइकिल से घसीटते हुए ले गए। 

घायल युवक की हालत गंभीर

घटना के इन गंभीर आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। घायल युवक को उपचार के लिए रन्नौद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में आक्रोश का माहौल है। मामला भाई-बहन की सुरक्षा और युवक के साथ कथित बर्बरता से जुड़ा होने के कारण गंभीर माना जा रहा है। अब पुलिस जांच में घटना की वास्तविक स्थिति, आरोपियों की भूमिका और अन्य तथ्यों का सामने आना महत्वपूर्ण होगा।

ये भी पढ़ें- वाराणसी में एयर शो की रिहर्सल से हवाई यातायात प्रभावित, 4 घंटे देरी से उड़ीं दो फ्लाइट्स
 

Related to this topic: