प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की पारियों की...

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीती T20 सीरीज

तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की पारियों की बदौलत 30 रन से जीता पांचवां मैच।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीती t20 सीरीज

India won the T20 series against South Africa |

अहमदाबाद। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को T20 2025  सीरीज के आखिरी मैच में पराजित कर पांच मैचों की  श्रृंखला अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराकर 3-1 से सीरीज अपने नाम की। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट चटकाये।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर किया था पहले गेंदबाजी का फैसला

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।  तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी।

भारत को न्यू चंडीगढ़ में आयोजित दूसरे T20 मैच में करना पड़ा था हार का सामना

दोनों देशों के बीच T20 सिरीज का कटक में हुआ पहला मैच भारत ने 101 रनों से जीता था। लेकिन मेजबान टीम न्यू चंडीगढ़ में दूसरा मैच 51 रनों से हार गई थी। इसके बाद सिरीज में वापसी करते हुए भारत ने धर्मशाला में तीसरा मैच सात विकेट से जीत दर्ज की जबकि लखनऊ में चौथा मैच कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया था।

एक बार फिर बल्ले से कमाल करने से चूके कप्तान सूर्यकुमार यादव

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की मदद से अच्छी शुरूआत की। अभिषेक ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए।  संजू को चोटिल  शुभमन गिल  की जगह मैच में शामिल किया गया था। अभिषेक शर्मा वर्ष 2025 में 1602 रनों के साथ, एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक T20 रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 12 रन पीछे रह गए। भारत ने 10वें ओवर में संजू का विकेट गंवाया। संजू ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बल्ले से कमाल करने से चूक गये। वो मात्र पांच रन बनाकर आउट हुए।

हार्दिक पांड्या ने महज 16 गेंदों में खेली अर्धशतकीय पारी 

इसके बाद का सत्र तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के नाम रहा। तिलक औ पांड्या ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में मदद की। तिलक ने 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जबकि हार्दिक ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 50 रन पूरे किए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा T20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। आखिरी ओवर में भारतीय टीम ने हार्दिक और तिलक के विकेट खोए।

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को दिया 232 रनों का लक्ष्य

हार्दिक ने तूफानी पारी खेली और पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। तिलक ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 42 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने नाबाद दस रन बनाए। इसी के साथ भारत ने निर्धारित 20 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 232 रनों का लक्ष्य दिया।

भारत को 7वें ओवर में मिली पहली सफलता

दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक की शानदार अर्धशतकीय पारी खेल टीम को अच्छा स्टार्ट दिया। तूफानी अंदाज में उन्होंने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा। भारत को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने 7वें ओवर में दिलाई। रेजा हेंड्रिक्स 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी दक्षिण अफ्रीका की टीम

इसके बाद डिकॉक का साथ डेवाल्ड ब्रेविस ने दिया और पारी को आगे बढ़ाया। जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका का अहम विकेट लिया। क्विंटन ने नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 35 गेंदों में 65 रन बनाए। डेवाल्ड को हार्दिक ने अपना शिकार बनाया। डेवाल्ड ने 31 रनों का योगदान दिया। इसके बाद वरुण ने तीन विकेट चटकाए, जिनमें एडेन मारक्रम (6) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। डोनोवन फेरेरा बिना खाता खोले और जॉर्ज लिंडे 16 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका इसके बाद संभल नहीं सका और उसने रेगुलर अंतराल पर विकेट गंवाए और लक्ष्य से चूक गये। दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना सकी। 

भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिए। जसप्रीत बुमराह को दो सफलता मिली। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/ed-attaches-rs-793-cr-assets-of-7-celebrities-in-1xbet-betting-case/101808

1xBet सट्टेबाजी मामले में ED ने जब्त की युवराज सिंह, सोनू सूद समेत 7 हस्तियों की 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति

Related to this topic: