प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ऐतिहासिक एयर शो

Wings Over Ganga: वाराणसी में वायु सेना के एयर शो का रोमांच, गंगा आसमान में गरजे राफेल-सुखोई

वाराणसी में 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के तहत राफेल, सुखोई और तेजस विमानों ने आसमान में करतब दिखाए। पीएम मोदी भी इस भव्य आयोजन के साक्षी बने।

wings over ganga वाराणसी में वायु सेना के एयर शो का रोमांच गंगा आसमान में गरजे राफेल-सुखोई

Indian Air Force helicopters perform an aerial flypast in formation during an air show event |

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। भारतीय वायु सेना ने गुरुवार को वाराणसी में 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के ज़रिए अपनी ताकत का अद्भुत प्रदर्शन किया। नमो घाट से अस्सी घाट तक गंगा के तट पर उमड़े हजारों दर्शकों ने राफेल और सुखोई की गर्जना के बीच आसमान में रोमांचक करतब देखे।

लगभग 100 विमानों का शक्ति प्रदर्शन

इस हाई-ऑक्टेन एयर शो में राफेल, Su-30MKI, स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान और भारी-भरकम चिनूक हेलीकॉप्टरों समेत लगभग 100 विमानों ने हिस्सा लिया। नमो घाट की सीढ़ियों और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पास जुटे लोगों ने "हर हर महादेव" और "भारत माता की जय" के नारों के साथ वायु सेना के जवानों का उत्साह बढ़ाया। शो का सबसे बड़ा आकर्षण तीन 'किरण' ट्रेनर विमानों की 'काशी' फॉर्मेशन रही, जिन्होंने आसमान में तिरंगे के रंग बिखेरकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक विरासत और सैन्य ताकत का संगम

रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने ANI से बातचीत में कहा कि गंगा के तट पर इस वर्षगांठ का आयोजन होना भारत की सांस्कृतिक विरासत, सॉफ्ट पावर और आधुनिक सैन्य ताकत का ऐतिहासिक मिलन है। उन्होंने कहा, "यह देश के हर नागरिक के लिए बड़े गर्व की बात है कि दुनिया के सबसे पुराने जीवित शहरों में से एक में वायु शक्ति का यह प्रदर्शन हो रहा है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी

इस भव्य आयोजन की महत्ता को और बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विशेष रूप से इस ऐतिहासिक एयर शो के गवाह बनने पहुंचे। वायु सेना अपनी 94वीं वर्षगांठ के जश्न के तहत देश की बढ़ती सैन्य ताकत और सामरिक मुस्तैदी का यह संदेश दे रही है।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: वाराणसी में एयर शो की रिहर्सल से हवाई यातायात प्रभावित, 4 घंटे देरी से उड़ीं दो फ्लाइट्स

Related to this topic: