प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाकिस्तान को भारतीय सेना की दो टूक..

पाकिस्तान को भारतीय सेना प्रमुख की दो टूक, कहा - किसी भी तरह की हिमायत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

Indian Army : भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को पाकिस्तान को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है.

पाकिस्तान को भारतीय सेना प्रमुख की दो टूक कहा -  किसी भी तरह की हिमायत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

पाकिस्तान को भारतीय सेना प्रमुख की दो टूक |

Indian Army : भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को पाकिस्तान को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है और पाकिस्तान की तरफ से किसी भी तरह की हिमायत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. जहां तक ​​ड्रोन का सवाल है. हमने, जो ड्रोन देखे हैं, वे बहुत छोटे ड्रोन हैं. वे अपनी लाइट जलाकर आते हैं. वे बहुत ज़्यादा ऊंचाई पर नहीं उड़ते हैं और उन्हें बहुत कम देखा गया है. 

भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि 10 जनवरी को लगभग 6 ड्रोन देखे गए थे और 11 और 12 जनवरी को 2 से 3 ड्रोन देखे गए थे. मेरा मानना ​​है कि ये डिफेंसिव ड्रोन थे, जो यह देखने की कोशिश कर रहे थे कि क्या हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है?

'पाक जानता है कि ऐसी कोई जगह नहीं, जहां आतंकवादियों को भेजा जा सके'

भारतीय सेना प्रमुख ने कहा कि हो सकता है कि वे यह भी देखना चाहते हों कि भारतीय सेना में कोई कमी या ढिलाई तो नहीं है, कोई ऐसी जगह तो नहीं है, जहां से वे आतंकवादियों को भेज सकें तो मुझे लगता है कि उन्हें नेगेटिव जवाब मिला होगा. उन्होंने देखा होगा कि आज की तारीख में ऐसी कोई जगह नहीं है, ऐसी कोई कमी नहीं है. जहां से वे उन्हें भेज सकें, लेकिन यह पक्का है. आज हमारी DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) से बात हुई. उस बातचीत में इस मामले पर चर्चा हुई और उन्हें बताया गया कि यह हमें मंज़ूर नहीं है और कृपया इसे रोकें. यह बात उन्हें बता दी गई है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/tmc-worried-over-bjp-chargesheet/104728

Related to this topic: