प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

प्रतर्पण के बाद मेहुल चौकसी किस जेल में रहेगा...

Mehul Chowksi : प्रत्यर्पण के बाद मेहुल चौकसी किस जेल में रहेगा भारत सरकार ने बताया?, जेल में हैं ये सुविधाएं

Mehul Chowksi : बेल्जियम से भारत सरकार ने मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण की मांग की है. यह 12,000 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला है. अप्रैल में 66 साल के चौकसी को एंटवर्प में गिरफ्तार किया गया..

mehul chowksi  प्रत्यर्पण के बाद मेहुल चौकसी किस जेल में रहेगा भारत सरकार ने बताया  जेल में हैं ये सुविधाएं

Mehul Chowksi |

Mehul Chowksi : बेल्जियम से भारत सरकार ने मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण की मांग की है. उस पर 12,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है. अप्रैल में 66 साल के चौकसी को एंटवर्प में गिरफ्तार किया गया. उसके वकीलों का कहना है कि उसको स्थास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं. कैंसर की बीमारी है. इसलिए उसे हिरासत में रखना मुश्किल हो जाएगा. 

गृह मंत्रालय ने कहा कि चौकसी के लिए मुंबई के आर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 12 तैयार है. जेल में कॉटन का गद्दा, तकिया, चादर और कंबल उसे उपलब्ध कराए जाएंगे. वहां उसे सभी तरह की चिकित्सा सेवाएं भी मिलेंगी. जरूरत पड़ी तो लकड़ी या धातु का बिस्तर भी दिया जा सकता है. 

इनडोर गेम, बैडमिंटन, योग, मेडिटेशन...

मुंबई के मौसम की बात करें तो आर्द्रता वाला है. सेल में हीटिंग की आवश्कता नहीं होगी. तीन टाइम भोजन होगा. जो मेडिकल मंजूरी मिलेगी. डाइट की जरूरतों को पूरा किया जाएगा. मेहुल चौकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के 12,000 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला चल रहा है. 

जेल कैंटीन की भी सुविधा होगी. फल और स्नैक्स भी उपलब्ध होंगे. व्यायाम की सुविधा भी होगी. इसके साथ ही इनडोर गेम, बैडमिंटन, योग, मेडिटेशन, लाइब्रेरी और पढ़ाई के लिए सामग्री भी उपलब्ध है. इसके साथ ही जेल अस्पताल में भी सुविधाएं होंगी, इसमें मेडिकल अधिकार, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और लैब सपोर्ट शामिल है. इस अस्पताल में 20 बेड होंगे. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bjp-leader-sambit-patra-targeted-rahul-gandhi-said-save-the-infiltrators-yat/46090

Related to this topic: