प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय...

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान

सूर्यकुमार यादव आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के कप्तान होंगे। बीसीसीआई की चयन समिति ने शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान किया।

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान

Indian squad announced for ICC Men's T20 World Cup 2026 |

मुंबई। सूर्यकुमार यादव आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के कप्तान होंगे। बीसीसीआई की चयन समिति ने शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान किया। चयन कर्ताओं ने एक बार फिर सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताया है जबकि जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल का पत्ता टीम से कट गया है।

BCCI की मुंबई में आयोजित बैठक के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नामों पर लगी मुहर

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के मुंबई स्थित हेडक्वार्टर में चयनकर्ताओं की मीटिंग हुई जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल टीम का पार्ट नहीं हैं। 16 सदस्यीय टीम में संजू सैमसन भी शामिल हैं। चयनकर्ताओं की बैठक के बाद आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम का ऐलान किया.। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहे।

15 सदस्यीय भारतीय टीम

टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/voters-hearing-will-be-conducted-under-the-supervision-of-central-officials/101845

केंद्रीय अधिकारियों की निगरानी में होगी वोटरों की सुनवाई

Related to this topic: