भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग मुकाबले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच आज ICC T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप A का तीसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जाएगा
कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग मुकाबले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच आज ICC T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप A का तीसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जाएगा। मैच के दौरान बारिश की आशंका अभी भी बरकरार है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। दुनिया के नंबर 1 T20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्होंने 14 फरवरी को नेट-प्रैक्टिस भी कर अपनी लय हासिल करने का प्रयास किया है। अभिषेक पेट में संक्रमण के चलते पूरी तरह फिट नहीं थे। इसी कारण अमृतसर के इस 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ भारत के दूसरे मैच में हिस्सा नहीं लिया था। अभिषेक की वापसी के चलते संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जाना तय है।
सूर्या का फोकस खुद पर
भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान संकेत दिया है कि प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा की वापसी हो रही है। ऐसे में संजू सैमसन बाहर हो जाएंगे। सूर्या ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने के सवाल पर भी बात की। सूर्या ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने को लेकर कहा कि रुक जाओ न 24 घंटा। कल ब्रेक कर दूंगा सारा सस्पेंस। टॉस का टॉस में देखेंगे। उन्होंने संकेत दिए कि कुलदीप यादव को भी अंतिम 11 में मौका मिल सकता है। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी विपक्षी टीम पर नहीं बल्कि खुद पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें देखना होगा कि हम कैसा खेल रहे हैं। हम इसे जारी रखना चाहते हैं। हम अपनी ताकत पर ध्यान देंगे, न कि विपक्षी टीम के प्रदर्शन पर। जो भी बेहतर क्रिकेट खेलेगा, वही मैच जीतेगा। बस यही मायने रखता है।"
टी20 विश्व कप 2026 में अब तक भारत की बल्लेबाजी कमजोर रही है। दो जीत के बावजूद भारत का मिडिल ऑर्डर अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ मुश्किल में रहा है। सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हमारी शुरुआत थोड़ी खराब रही, हम इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ सकते। कोई बहाना नहीं चलेगा। सभी बल्लेबाजों ने काफी क्रिकेट खेला है, मुश्किल विकेट पर बल्लेबाजों को अपनी रणनीति बनानी चाहिए। हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन थोड़ी लड़खड़ा गए, फिर हमने उसे अच्छे से संभाल लिया। यही टी20 क्रिकेट की खूबसूरती है।"
प्रेमदासा में स्पिन जंग तैयार
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टीम के अब तक के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक उसने कुल 15 मैच खेले हैं जिसमें 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि 4 मुकाबले गंवाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने इस मैदान पर एक ही मैच खेला है जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से पाकिस्तान को रौंदा था। ये मुकाबला साल 2012 में खेला गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान की टीम इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है। भारतीय प्लेइंग-11 में आज तीन स्पिनर्स मैदान पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों को छकाते नजर आ सकते हैं। आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के मुफीद मानी जाती है, ऐसे में भारतीय टीम चाइनामैन कुलदीप यादव को भी इस मैच में उतार सकती है। कुलदीप यदि खेलते हैं, तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ा सकता है। वहीं जसप्रीत बुमराह के साथ हार्दिक पंड्या नई गेंद से बॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही भारत के पास पेस बॉलिंग डिपार्टमेंट में शिवम दुबे का विकल्प भी मौजूद रहेगा।
पाकिस्तानी टीम भी इस मैच में पांच स्पिनर्स शादाब खान, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, सैम अयूब और मोहम्मद नवाज के साथ उतर सकती है। इसके अलावा सैम अयूब भी हालिया दिनों में अच्छी खासी गेंदबाजी कर रहे हैं। यानी पाकिस्तान के पास पांचवां स्पिन विकल्प भी रहेगा. मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को उनका तुरुप का पत्ता माना जा रहा है। पाकिस्तानी टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ भी यही रणनीति अपनाई थी, जिसमें वो पांच स्पिनरों के साथ उतरे थे।
यह भी पढ़े: बांग्लादेश में तारिक का शपथ समारोह 17 को
https://www.primenewsnetwork.in/world/tarique-rahman-to-be-sworn-in-as-bangladesh-pm-on-feb-17/143710