प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

687.19 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा...

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई 39.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी

विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत ने लंबी छलांग लगायी है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले हफ्ते करीब 39 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई 392 करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी

India's foreign exchange reserves increased by $392 million |

मुंबई। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत ने लंबी छलांग लगायी है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले हफ्ते करीब 39 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इस बढ़ोतरी के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब पहुंच गया है।

विदेशी मुद्रा भंडार में हुई 39 करोड़ डॉलर की वृद्धि

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) में 9 जनवरी 2026 को समाप्त सप्ताह में लगभग 39 करोड़ डॉलर (392 मिलियन डॉलर) की वृद्धि हुई, जिससे यह कुल $687.19 बिलियन हो गया और सर्वकालिक उच्च स्तर (लगभग $704 बिलियन) के करीब पहुँच गया है। हालांकि इस हफ्ते सोने के भंडार में उछाल और विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट देखी गई है। इससे पहले के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखी जा रही थी।

विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए है सबसे बड़ा घटक

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार ताजा बढ़ोतरी के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2024 के सर्वकालिक उच्च स्तर 704 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) हैं, जो 550 अरब डॉलर हैं। हालांकि इसमें 1.12 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

भारत के गोल्ड रिजर्व में भी हुई बढ़ोतरी

आलोच्य अवधि के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के अनुसार, सोने का भंडार वर्तमान में 112.83 अरब  है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 1.5 अरब डॉलर ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 56 अरब डॉलर बढ़ा। वहीं 2024 में ये वृद्धि 20 अरब डॉलर से थोड़ी अधिक रही। आरबीआई डाटा के अनुसार 2023 में विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 58 अरब डॉलर की तेजी आई थी। हालांकि 2022 में इसमें 71 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी। 

भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट में हुई मामूली गिरावट

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली गिरावट हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में $39 million की मामूली कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $25 million की कमी हुई थी। अब यह घट कर 18.739 बिलियन डॉलर का रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में $108 million डॉलर की कमी हुई है। अब अपना आईएमएफ रिजर्व घट कर $4.758 Billion का रह गया है।

11 महीने तक विदेश से आयात के लिए पर्याप्त है देश का विदेशी मुद्रा भंडार

रिजर्व बैंक ने दिसंबर में मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक के बाद कहा था कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 महीने तक विदेश से आयात के लिए पर्याप्त है। आरबीआई ने विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर संतोष जाहिर किया था और कहा कि भारत का बाहरी क्षेत्र लचीला बना हुआ है। विदेशी मुद्रा भंडार, किसी देश के केंद्रीय बैंक या मौद्रिक प्राधिकरण की परिसंपत्तियां होती हैं, जो मुख्य तौर पर अमेरिकी डॉलर है। इसमें कुछ हिस्सा यूरो, जापानी येन और पाउंड स्टर्लिंग का भी होता है। आरबीआई रणनीतिक रूप से रुपये के मजबूत होने पर डॉलर खरीदता है और रुपये के कमजोर होने पर डॉलर बेचता है। 

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhis-air-turns-toxic-again-grap-4-implemented/105360

फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, ग्रैप-4 लागू

Related to this topic: