प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले सप्ताह गिरावट

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.1 अरब डॉलर की गिरावट

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले सप्ताह गिरावट आई है। विदेशी मुद्रा भंडार 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.119 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 723.60 अरब डॉलर रह गया।

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 21 अरब डॉलर की गिरावट

India’s Forex Reserves Dip to $723.6 Billion |

नई दिल्ली। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले सप्ताह गिरावट आई है। विदेशी मुद्रा भंडार 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.119 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 723.60 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह के दौरान भंडार 8.663 अरब डॉलर बढ़कर 725.72 अरब डॉलर के नए शिखर पर पहुंच गया था।

सोने की कीमतों और मुद्रा उतार-चढ़ाव का प्रभाव

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किये। विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट सोने की कीमत में बदलाव के कारण आई है। विदेशी भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा संपत्ति (FCA) है, जो 1.039 अरब डॉलर घटकर 572.564 अरब डॉलर पर आ गई। इसमें यूरो, पाउंड और येन जैसी नॉन अमेरिकी करेंसी के मूल्य में उतार-चढ़ाव का असर शामिल होता है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक गोल्‍ड र‍िजर्व का मूल्य 977 मिलियन डॉलर कम होकर 127.489 अरब डॉलर रह गया। यह गिरावट इंटरनेशनल लेवल में सोने की कीमत में बदलाव के कारण आई है।

एसडीआर और आईएमएफ रिजर्व में भी कमी

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 97.7 करोड़ डॉलर घटकर 127.48 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.84 अरब डॉलर रहा। आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 1.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.71 अरब डॉलर रहा।

पिछले सप्ताह बना था ऑल-टाइम हाई

इससे ठीक पहले, 13 फरवरी को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 8.663 अरब डॉलर की तेज बढ़ोतरी हुई थी, जिससे यह 725.727 अरब डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था। इससे पहले जनवरी 2026 में 723.774 अरब डॉलर का पिछला रिकॉर्ड स्तर दर्ज किया गया था। विशेषज्ञ इस हालिया गिरावट को सामान्य उतार-चढ़ाव का हिस्सा मान रहे हैं और इसे चिंता की बात नहीं बता रहे।

वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत स्थिति

विशेष आहरण अधिकार (SDRs) 84 मिलियन डॉलर की ग‍िरावट के साथ 18.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (IMF) में देश की रिजर्व पोजीशन भी 18 मिलियन डॉलर कम होकर 4.716 अरब डॉलर रह गई। यह गिरावट मुख्य रूप से ग्‍लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव और रुपये की मजबूती से जुड़ी रहती है। हालांकि, र‍िजर्व अभी भी मजबूत लेवल पर है। और इकोनॉमी के लिए सुरक्षा कवच बना हुआ है।

रुपये को 91 के स्तर से बचाने के लिए RBI की कवायद

जानकारों का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में आयात-निर्यात और पूंजी प्रवाह के आधार पर फॉरेक्‍स र‍िजर्व में फिर से तेजी आ सकती है। ट्रेडर्स और जानकारों के अनुसार रुपये पर दबाव बढ़ने से आरबीआई (RBI) ने डॉलर बेचकर रेट पर नियंत्रण का प्रयास किया था। 20 फरवरी को रुपये 0.34% कमजोर होकर 90.99 पर पहुंच गया था। र‍िजर्व बैंक ने 91 रुपये प्रति डॉलर के साइकोलॉज‍िकल लेवल की रक्षा के ल‍िये संभाव‍ित डॉलर बिक्री की, जिससे भंडार में कमी आई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-collects-196-lakh-crore-revenue-against-295-lakh-crore-target/146494

सरकारी कैलेंडर में ‘विदेशी हिरण’ की तस्वीर पर घमासान, दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

Related to this topic: