दिल्ली में अगले हफ्ते होने जा रहे वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) प्रभाव सम्मेलन के पूर्व उद्योग के बड़े नेताओं ने भारत के एआई पालिसी इकोसिस्टम की सराहना की है।
वाशिंगटन। दिल्ली में अगले हफ्ते होने जा रहे वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) प्रभाव सम्मेलन के पूर्व उद्योग के बड़े नेताओं ने भारत के एआई पालिसी इकोसिस्टम की सराहना की है। उनका कहना है कि भारत और एआई अभिन्न हैं।
दिल्ली में होने जा रहे सम्मेलन को लेकर विशाल सिक्का उत्साहित
अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में लगाए गए वीडियो में वियनाई सिस्टम के संस्थापक और सीईओ विशाल सिक्का ने सम्मेलन से पहले यह आशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा-'वास्तव में मैं अगले हफ्ते दिल्ली में होने जा रहे इस सम्मेलन को लेकर काफी उत्साहित हूं। आप जानते हैं, भारत में रोज ही एआई ढेरों विकास हो रहा है। इसलिए यह भारत के लिए इतना महत्वपूर्ण है और एआई के लिए भारत महत्वपूर्ण है कि यह सम्मेलन यहां होना चाहिए। मैं सोचता हूं कि पिछले कई वर्षों में दूसरी जगहों पर हुए एआई सम्मेलनों से यह काफी उत्कृष्ट होगा।'
16 से 20 फरवरी तक दिल्ली बनेगी एआई का वैश्विक मंच
यह सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। इसे अब तक के चार वैश्विक एआई सम्मेलनों में सबसे बड़ा माना जा रहा है। इस सम्मेलन में 35,000 से अधिक पंजीकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें विजन को जमीन पर उतारने और ठोस परिणामों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
भारतीय एआई इकोसिस्टम के विकास की रफ्तार तेज
एक अन्य समाचार के अनुसार, भारत का प्रौद्योगिकी और एआई इकोसिस्टम का तेजी से विस्तार हो रहा है। इस क्षेत्र में 60 लाख से अधिक लोग कार्यरत हैं। देश में 1,800 से ज्यादा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर हैं, जिनमें 500 से अधिक एआई पर केंद्रित हैं।
भारत में करीब 1.8 लाख स्टार्टअप्स सक्रिय
भारत में करीब 1.8 लाख स्टार्टअप्स सक्रिय हैं और पिछले वर्ष लॉन्च हुए नए स्टार्टअप्स में से लगभग 89 प्रतिशत ने अपने उत्पादों या सेवाओं में एआई का उपयोग किया। औद्योगिक व ऑटोमोटिव, उपभोक्ता वस्तुएं, बैंकिंग-बीमा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्र एआई अपनाने में अग्रणी हैं और कुल एआई मूल्य का लगभग 60 प्रतिशत योगदान करते हैं। बीसीजी के एक सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग 26 प्रतिशत भारतीय कंपनियां बड़े पैमाने पर एआई परिपक्वता हासिल कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/search-intensifies-for-missing-karnataka-student-in-california/140848
कर्नाटक का छात्र अमेरिका में लापता, तलाश तेज