प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांग्लादेश-भारत सीमा पर चौकसी को और पुख्ता करने...

बांग्लादेश-भारत सीमा पर चौकसी को और पुख्ता करने का निर्देश

बांग्लादेश में हो रही घटनाओं के कारण बांग्लादेश-भारत सीमा से सटे इलाकों में तनाव की उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक ने उत्तर बंगाल की सीमाई इलाकों का निरीक्षण किया।

बांग्लादेश-भारत सीमा पर चौकसी को और पुख्ता करने का निर्देश

Instructions to further strengthen vigilance on the Bangladesh-India border |

कोलकाता। बांग्लादेश में हो रही घटनाओं के कारण बांग्लादेश-भारत सीमा से सटे इलाकों में तनाव की उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक ने उत्तर बंगाल की सीमाई इलाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को चौकसी को और पुख्ता करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार ने उत्तर बंगाल की सीमाई इलाकों का निरीक्षण किया और उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आइजी मुकेश त्यागी के साथ लंबी बैठक की। उनके बीच सीमाई इलाको की स्थिति के बारे में चर्चा हुई।

बांग्लादेश की सीमां से सटे कई इलाकों में नहीं है कंटीले तारों के घेरा

बांग्लादेश की सीमां से सटे पश्चिंम बंगाल के कई इलाके ऐसे हैं जहां कंटीले तार के घेरा नहीं है। ऐसे इलाकों के अलावा ऐसे भी इलाके हैं जो बिल्कुल खुले हैं। इस इलाकों से घुसपैठ होने का ज्यादा खतरा रहता है। बीएसएफ के अधिकारियों ने इन इलाकों में चौकसी पर गौर किया। सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। भारत में, खास कर पश्चिम बंगाल में उन घटनाओं का विरोध हो रहा है। बांग्लादेश-भारत सीमा के समीप के इलाकों में तनाव की स्थिति है। बीएसएफ के अधिकारियों की इस पर भी नजर है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/caa-certificate-holders-get-permission-from-election-commission-to-become-voters/102670

पश्चिम बंगाल: CAA प्रमाणपत्र धारकों को चुनाव आयोग से मिली वोटर बनने की मंजूरी

Related to this topic: