प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सेंधा नमक की मांग में दोगुना बढ़ोत्तरी

&quotआयोडाइज्ड नमक&quot के खिलाफ प्रचार से &quotसेंधा नमक&quot की मांग में दो गुना वृद्धि

आयोडाइज्ड नमक के खिलाफ सोशल मीडिया में व्यापक प्रचार के बाद पिंक साल्ट यानि सेंधा नमक की मांग में दोगुना वृद्धि हुई है। इस नमक का मुख्य रूप से ईरान और पाकिस्तान से देश में आयात होता है।

quotआयोडाइज्ड नमकquot के खिलाफ प्रचार से quotसेंधा नमकquot की मांग में दो गुना वृद्धि

"आयोडाइज्ड नमक" के खिलाफ प्रचार से "सेंधा नमक" की मांग में दस गुना वृद्धि

"सेंधा नमक" की मांग में दोगुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी

लखनऊ।

"आयोडाइज्ड नमक" के खिलाफ सोशल मीडिया में व्यापक प्रचार के बाद "पिंक साल्ट" यानि "सेंधा नमक" की मांग में दोगुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। इस नमक का मुख्य रूप से ईरान और पाकिस्तान से देश में आयात होता है। 
डीएस ग्रुप के फ्लैगशिप ब्रांड "कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेज" के बिजनेस हेड संदीप घोष ने यह जानकारी लखनऊ में दी। उन्होंने बताया कि हिमालय से आने वाले पिंक सॉल्ट यानी गुलाबी नमक की खपत पिछले पांच साल में दस गुना बढ़ी है। संदीप घोष ने कहा, पिछले पांच साल में घरों में रसोई मसाले की मांग करीब 12% और होटल-रेस्तरां कैटरिंग में 25% सालाना की दर से बढ़ रही है, जो संभवतः दुनिया में सबसे तेज वृद्धि दर है।

घोष ने बताया कि हिमालयन पिंक सॉल्ट का मुख्य केंद्र ईरान और पाकिस्तान हैं। "आयोडाइज्ड नमक" का बहुतायत में प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी पोस्ट देखी जाती हैं। ऐसे में सेहत को लेकर बढ़ती सतर्कता की वजह से आम घरों में विकल्प के रूप में पिंक साल्ट का उपयोग बढ़ा है। अब यह 130 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदी जा रही है।

श्री घोष ने कहा कि यूपी रसोई मसालों का बड़ा गढ़ है। देश भर में रसोई मसालों का बाजार करीब 40000 करोड़ रुपये का है, जिसमें अकेले यूपी का 5000 करोड़ से ज्यादा है। यूपी का गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ और वाराणसी जैसी शहर इस खाद्य पदार्थ की खपत के प्रमुख केंद्र बन गए हैं, जबकि टियर-2 बाजार मॉडर्न ट्रेड और ई कॉमर्स चैनलों के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नए मसालों जैसे पेरी-पेरी, चिली फ्लैक्स, आरगेनो, जीरा पाउडर, म्योनीज, सॉसेज, ग्रेवी की भारी मांग है। उन्होंने बताया कि लोगों की पसंद और खरीद में बदलते व्यवहार को लेकर विशेष शेफ टीम को नियुक्त किया गया है, जो होटलों और रेस्तरां में ग्राहकों की पसंद ध्यान में रखते हुए विशिष्ट उत्पाद विकसित कर रही है। डीएस ग्रुप ने कैच ब्रांड की शुरुआत वर्ष 1987 में टेबल-टॉप सॉल्ट स्प्रिंकलर के लॉन्च के साथ की थी।

यह भी पढ़ेंः

मृतक का अविवाहित भाई भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार : हाईकोर्ट

https://www.primenewsnetwork.in/india/hoghcourt-lucknow-bench-orderd-unmarried-brother/96873

 

 

 

Related to this topic: