नई दिल्ली। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ 93 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया।
नई दिल्ली। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ 93 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने नामीबिया को 210 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। भारत के लिए इशान ने 61 रन की सबसे बड़ी पारी खेली जबकि वरुण ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाये। टी20 वर्ल्ड कप में ये भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत (रन के लिहाज से) रही।
डिफेंडिंग चैम्पियन भारत की ये लगातार दूसरी जीत है।
इस मैच में भारतीय गेंदबाजी और बल्लेबाजी शानदार रही। इस जीत के साथ भारत के 4 अंक हो गए। भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ 29 रनों की जीत के साथ किया था। नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के हाथोों सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारत की दूसरी जीत के हीरो इशान किशन और हार्दिक पंड्या के साथ ही वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल रहे। इशान किशन और हार्दिक पंड्या की तेज अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया। बाद में वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या के शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर नामीबिया को सस्ते में निबटाने का काम किया। हार्दिक पंड्या को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया
भारत और नामीबिया के बीच ग्रुप-ए का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला गया। इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुएसंजू सैमसन 22 रन बनाकर आउट हुए जबकि इशान ने 61 रन की शानदार पारी खेली। तिलक वर्मा 25 रन के स्कोर पर जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 52 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे 23 रन पर रन आउट हो गए जबकि अक्षर पटेल गोल्डन डक पर आउट हुए। रिंकू सिंह एक रन बनाकर आउट हुए। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 4 विकेट झटके। नामीबिया को जीत के लिए 210 रन बनाने थे, लेकिन ये टीम 18.2 ओवर में 116 के स्कोर पर सिमट गई। लोरेन स्टीनकैंप 29 रन पर आउट हुए जबकि जान फ्रिलिंक 22 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। जेजे स्मिट डक पर आउट हुए जबकि मालन क्रूगर ने 5 रन की पारी खेली। बुमराह ने रूबेन ट्रम्पेलमैन को 6 रन पर बोल्ड कर दिया। बर्नार्ड शोल्ट्ज को हार्दिक ने 4 रन पर कैच आउट करवा दिया। बेन शिकोंगो भी हार्दिक का शिकार बने और वो डक पर आउट हुए।
भारत की ऐतिहासिक 93 रन जीत
भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने 2-2 जबकि अर्शदीप, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक सफलता हासिल की। भारत के लिए वरुण ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि इशान ने 61 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इस प्रकार भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। टी 20 विश्व कप कप में ये भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने यूएसए को भी हराया था। भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनो के लिहाज से सबसे बड़ी जीत साबित हुई है। इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में साल 2012 में इंग्लैंड को 90 रन से हराया था।
यह भी पढ़े: पुणे में बंगाल मजदूर की हत्या पर रोष
https://www.primenewsnetwork.in/india/mamata-angry-over-pune-worker-killing/140525