प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला: कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पहुंचे जोली ग्रांट एयरपोर्ट, परवा दून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत, आज देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे बड़े नेता
  • देहरादून कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस विभाग को दिए सख्त आदेश, सड़कों पर सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी, बीते दिनों देहरादून में हुई घटनाओं के बाद आम जनता में डर का माहौल
  • देहरादून: पहली बार लगेंगी राजस्व लोक अदालत, CS ने दिए निर्देश, मार्च से होंगी आयोजित, राजस्व न्यायालयों में 44000 वाद हैं लंबित, मामलों को सुनने के साथ होगा निपटारा
  • उत्तराखंड में शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार विकसित करेगी CPD कार्यक्रम, शिक्षकों को उन्नत डिजिटल तकनीक से लैस करने पर फोकस, कक्षा शिक्षण को AI आधारित नवाचारों से जोड़ा जाएगा
  • कानपुर: साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप में लगी भीषण आग, रूफ टॉप में टीन शेड डालकर रखे फर्नीचर में लगी आग, पुलिस ने फ्लैट्स के लोगों को निकाला बाहर, दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • हमीरपुर: NH 34 पर भीषण सडक हादसा, प्राइवेट बस और डंफर की हुई भिड़ंत, हादसे में लगभग 12 लोग घायल, डंफर और रोडवेज बस के केबिन में फंसे चालक - सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • नोएडा STF यूनिट की बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने की जांच में ऑनलाइन बेटिंग गैंग का भंडाफोड़, स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
  • संभल: एसपी के.के. विश्नोई ने भ्रष्टाचार के मामले में पूरी SOG टीम को किया निलंबित, कबाड़ा व्यापारी से 30 हजार की रिश्वत लेने के मामले में हुई कार्रवाई, कबाड़ी की शिकायत पर SOG प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती, कहा- 'यूपी का बजट नवाचार का है ऐतिहासिक बजट, नवनिर्माण के 9 वर्षों की यह यात्रा प्रगति पथ पर है सतत गतिशील'

इशान की पारी, भारत 61 रन से जीता पाकजीत

इशान किशन की धुंआधार बैटिंग से भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया

कोलंबो। बिहारी बाबू इशान किशन के धूमधड़ाका पारी की मदद से भारत ने प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर दिया।

इशान किशन की धुंआधार बैटिंग से भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया

T20 World Cup 2026 |

कोलंबो। बिहारी बाबू इशान किशन के धूमधड़ाका पारी की मदद से  भारत ने प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर दिया। भारत ने ईशान किशन के 77 रनों की बदौलत पहले बैटिंग करते हुए 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 61 रनों से अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट के सुपर आठ में प्रवेश कर लिया।  भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड बना लिया है। यानी इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं जिनमें भारत ने 8 मैच जीते, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यही नहीं रन के लिहाज से टी20 क्रिकेट में ये भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत भी रही। पाकिस्तान को हराने के बाद बाद भारत के 6 अंक हो गए और वो ग्रुप ए की अंकतालिका में पहले स्थान पर बनघ हुई है। दूसरी तरफ पाकिस्तान इस हार के बाद अंकतालिका में तीसरे नंबर पर खिसक गया। यूएसए 4 अंक के साथ ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर आ गया है। अंक तालिका में पाकिस्तान के भी 4 अंक ही हैं, लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से वो नीचे आ गया।

पाक की हार, भारत सुपर-8 में

भारत द्वारा बहुप्रतीक्षित लीग मुकाबले में दिये गये 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज आज "हाराकीरी" (आत्मघाती बैटिंग) करते नजर आये। पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे अधिक 44 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा अफरीदी ने 23 रन बनाये जबकि एस खान ने 14 रन और अशरफ ने दस रन बनाये। टीम का शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। स्पिनरों के लिए यददगार विकेट पर भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। तो वहीं कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली। टी20 विश्‍व कप 2026 के इस 27वें मुकाबले में पाकिस्‍तानी कप्‍तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। उसने पाकिस्तान को 176 रनों का टारगेट दिया है। भारत के लिए ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की। किशन ने 40 गेंद पर 77 रन बनाए।सूर्या 29 गेंद पर 32, शिवम दुबे 17 गेंद पर 27 और रिंकू सिंह ने 4 गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए।

ईशान-तिलक की 87 रन साझेदारी

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही थी। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान आगा ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा। अभिषेक से फैन्स को बहुत उम्मीदे थीं। लेकिन आज उनका खाता भी नहीं खुला। अभिषेक के साथ ही बिहार के लाल ईशान किशन भी पारी की शुरूआत करने आए थे। भारतीय पारी का मुख्य आकर्षण सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी रही।अभिषेक के पैवेलियन लौटने के बाद तीसरे नंबर पर आए तिलक वर्मा ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसने भारत को एक मजबूत आधार प्रदान किया। पावरप्ले की समाप्ति तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 52 रन था। 

ईशान ने पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खूंखार ओपनर ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ तबाही मचा दी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इस खिलाड़ी ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी। ईशान ने स्पिनरों के सामने अपने पैरों और क्रीज का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया। उन्होंने सभी तरह की स्पिन को अच्छी तरह से खेला। ईशान ने 40 गेंदों में 77 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के जड़े।

अयूब की हैट्रिक जैसी चोट, भारत 175

पाकिस्तान के सईम अयूब ने नौवें ओवर में ईशान को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया। भारतीय पारी के 15वें ओवर में पाकिस्तान के सईम अयूब ने मैच का पासा पलटने की कोशिश की। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। पहले तिलक वर्मा को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट किया, और उसके ठीक बाद आए हार्दिक पांड्या को कप्तान बाबर आजम के हाथों कैच कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 32 रनों का योगदान दिया, लेकिन उन्हें उस्मान तारिक ने अपना शिकार बनाकर भारत की बड़े स्कोर की ओर बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाया। इसके बाद शिवम दुबे (17 गेंद पर 27 रन) और रिंकू सिंह (4 गेंद पर नाबाद 11 रन) की पारियों की बदौलत भारत ने सात विकेट पर 175 रन का संघर्षपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की। पाकिस्तान की तरफ से मैच में सैम अयूब ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा एस आगा, एस अफरीदी और तारिक ने एक - एक विकेट चटकाये।

यह भी पढ़े: भारत ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए...

https://www.primenewsnetwork.in/storypage.aspx?StoryId=143817

Related to this topic: