प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

32  बार किया था सीने पर वार, रात भर खेत में रहा

ट्रेन में युवक की हत्या करने वाला पिपरिया में गिरफ्तार

जबलपुर। चलती ट्रेन में चुवक को चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी युवक गोविंद रघुवंशी को जबलपुर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रेन में युवक की हत्या करने वाला पिपरिया में गिरफ्तार

ट्रेन में युवक की हत्या करने वाला पिपरिया में पकड़ाया

32  बार किया था सीने पर वार, रात भर खेत में छुपा रहा

बोला-भांजी को कर रहा था परेशान

प्राइम न्यूज नेटवर्क

जबलपुर। चलती ट्रेन में चुवक को चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी युवक गोविंद रघुवंशी को जबलपुर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने 27 अक्टूबर की रात गोसलपुर और देवरी के बीच भांजी के पति शैलेंद्र हर्डिया की हत्या कर दी थी। जब उससे पूछा गया तो बताया, वह उसे नहीं मारता तो शैलेंद्र भांजी को मार देता। आरेपी ने मृतक के सीने पर 32 वार किये थे। घटना के समय शैलेंद्र कोच एस-4 में था और आरोपी जनरल कोच में सफर कर रहा था। बाद में वह भी एस-4 में आ गया वहीं शैलेंद्र के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। वहां मौजूद यात्रियों को धमकाते हुए चेन पुलिग कर फरार हो गया। जबलपुर में आरपीएफ ने शैलेंद्र को अस्पताल भेजा, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।

इस बीच जीआरपी उसकी तलाश में लगातार जुटी रही। पुलिस टीम ने पिरपिया, नर्मदापुरम, गडरवारा और गोटेगांव में आरोपी की तलाश कर रही थी।

इस बीच, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद गोविंद देवरी और गोसलपुर के बीच चेन पुलिग कर उतर गया और रात भर खेत में छिपा रहा । खून से सने कपड़े बदले और खेत में ही सो गया। अगले दिन गोविंद पैसेंजर ट्रेन से पिपरिया जा रहा था, तभी पिपरिया स्टेशन के बाहर पुलिस ने उसे दबोच लिया। गोविंद ने कहा कि उसने शैलेंद्र की हत्या की है, इसका उसे दुख नहीं है।

Related to this topic: