प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जबलपुर के सुधार गृह के संचालक पर शोषण का आरोप

कलेक्टर से बोली दिव्यांग, अश्लील हरकत करता है इंचार्ज

जबलपुर।  यहां के स्वाधार आश्रम गृह में रहने वाली लड़कियों से गलत व्यवहार और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसमें से एक पीड़ित ने कलेक्टर दीपक सक्सेना से मामले की शिकायत की है।

कलेक्टर से बोली दिव्यांग अश्लील हरकत करता है इंचार्ज

कलेक्टर से बोली दिव्यांग, अश्लील हरकत करता है इंचार्ज

जबलपुर के सुधार गृह के संचालक पर बैड टच और शोषण का आरोप

प्राइम न्यूज नेटवर्क

जबलपुर।  यहां के स्वाधार आश्रम गृह में रहने वाली लड़कियों से गलत व्यवहार और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसमें से एक पीड़ित ने कलेक्टर दीपक सक्सेना से मामले की शिकायत की है। शिकायत में स्वाधार गृह के संचालक अंशुमान शुक्ला पर अश्लील हरकतें करने, यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा कि बाथरूम में अक्सर कंडोम पाये जाते हैं। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता देखकर पीड़िता को एसपी कार्यालय भेजा है। पीड़िता ने बताया कि वह एक साल से अधिक समय से इस आश्रय गृह में रह रही है। वहां महिलाओं के साथ लगातार गलत व्यवहार हो रहा है। इंचार्ज ने एक लड़की की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। इस मामले की भी जांच की मांग  की गई है।

पीड़ित ने बताया कि नेत्रहीन छात्रों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता भी इंचार्ज छीन लेते हैं। खाने की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। जो अच्छा भोजन आता है उसे इंचार्ज अपने निजी संस्था डे लाइट में भेज देते हैं। आंगनबाड़ी से आया हुआ बासी और सड़ा खाना यहां दिया जाता है। पीड़िता ने बताया कि साफ सफाई की स्थिति दयनीय है। एएसपी ने शीघ्र मामले की जांच के लिए  टीआई को भेजा है। इधर, एडीशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि नेत्रहीन बच्चों की शिकायत मिली है। सिविल लाइन थाने के टीआई को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित का बयान दर्ज कर जांच की जा रही है।  

Related to this topic: