प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

चहल पहल की रही रौनक , y;d;ax vs पटाखे, फुलझड़ी

आज दीप उत्सव :  उल्लास, उमंग के साथ घर-बाजार में रौनक

मध्यप्रदेश के साथ आज देशभर में दिवाली की रौनक है। परिवार संग लोग बाजारों में हैं। पटाखे, फुलझड़ी, नये कपड़े के साथ बहुत कुछ नया का जोश और जुनून है। बच्चे उमंग से प्रफुल्लित हैं।

आज दीप उत्सव   उल्लास उमंग के साथ घर-बाजार में रौनक 

आज दीप उत्सवः उल्लास, उमंग के साथ घर-बाजार में रौनक 

चहल पहल की रही रौनक , पटाखे, फुलझड़ी, नये वस्त्र और  नया सबकुछ

अरविंद कुमार, जबलपुर

मध्यप्रदेश के साथ आज देशभर में दिवाली की रौनक है। परिवार संग लोग बाजारों में हैं। पटाखे, फुलझड़ी, नये कपड़े के साथ बहुत कुछ नया का जोश और जुनून है। बच्चे उमंग से प्रफुल्लित हैं। घरों में लक्ष्मी, गणेश की विहंगम पूजा आर्चना, साथ बदलते जमाने के साथ रौशनी की लड़ी घरों में सजी हुई है। सुबह से ही लक्ष्मी पूजा की तैयारी में लोग व्यस्त हैं। इस मौके पर ज्वेलरी,सजावट का समान, इलेक्ट्रानिक्स, जमीन-जायदाद आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इस सबके साथ मिठाई की दुकानों में भी विशेष रौनक है। वहां धी के लड्डू और केसर बर्फी की लोग विशेष पसंद कर रहे हैं। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के लिए भी चुनौती है। जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत सभी बड़े शहरों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। बाजारों में भीड़ नियंत्रण की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि लक्ष्मी- गणेश की पूजा विशेष रूप से प्रदोष काल में की जाती है। यह पूजा का उत्तम मूहुर्त है।इसमें स्थिर लग्न की प्रदानता होती है। इस बार वृष, सिंह और कुंभ लग्न दिवाली पूजन के लिए विशेष रूप से शुभ हैं।

दिवाली में पटाखों को लेकर विशेष सावधानियां बरती जाती है। इस बीच एम्स ने लोगों के लिए विशष सावधनियों की बात कही है। इसमें कहा गया कि यह त्योहार के साथ सामाजिक जागरुकता और सामूहिक कल्याण का उत्सव है।

जबलपुर में गौरीघाट को 51 हजार दीपक से जगमग किया गया है। साथ लेजर सो की भी तैयारी है। संतों के साथ बड़ी संख्या में लोग मां नर्मदा के पूजन के लिए पहुचे। सभी आगंतुकों ने दीया जलाकर रौशन किया। इस पावन मौके पर विधायक के साथ संत सरोमणि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं, भोपाल में नगर निगम का अग्निशमक दस्ता 24 घंटे सक्रिय रहेगा। 100 टैंकर और 30 दमकल को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश देये गये हैं। एक दर्जन से अधिक जगहों पर दमकल को तैनात किया गया है। रात में इसे और बढ़ाया जाएगा। निगम के करीब करीब सभी कर्मचारी -अधिकारी मौके पर तैनात रहेंगे।

 प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं।

Related to this topic: