उत्तर प्रदेश की ललितपुर जेल में अनियमितता और कैदियों को सुविधा मुहैया कराये जाने के मामले में प्रदेश कारागार प्रशासन ने जिला कारागार के जेलर, डिप्टी जेलर एवं जेल वार्डर को निलंबित कर दिया है।
ललित पुर जेल के जेलर, डिप्टी जेलर एवं जेल वार्डर निलंबित
यूपी की ललितपुर जेल की जांच में मिलीं अनियमितताएं
लखनऊ / ललितपुर।
उत्तर प्रदेश की ललितपुर जेल में अनियमितता और कैदियों को सुविधा मुहैया कराये जाने के मामले में प्रदेश कारागार प्रशासन ने जिला कारागार के जेलर, डिप्टी जेलर एवं जेल वार्डर को निलंबित कर दिया है।
जिला कारागार ललितपुर में गुरुवार 06.11.2025 को प्रातःकाल विचाराधीन बंदी ज्ञानेन्द्र ढाका पुत्र कृष्णपाल की तलाशी के दौरान बंदी के कपड़ों से एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया था।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण की प्रारंभिक जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार, कानपुर परिक्षेत्र से करायी गयी। जांच के उपरांत पाया गया कि जीवन सिंह, जेलर, प्रिन्स बाबू, उप कारापाल एवं आकाश कुशवाहा, जेल वार्डर द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं शिथिलता बरती गयी।
जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर जीवन सिंह, जेलर, प्रिन्स बाबू, उप कारापाल एवं आकाश कुशवाहा, जेल वार्डर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़़ेंः
दो नृत्यांगनाओं ने की एक दूसरे से शादी
पश्चिम बंगाल के सुंदरवन इलाके में दक्षिण चौबीस परगना जिले के मंदिरबाजार में रहने वाली नृत्यांगना रिया सरदार और बकुलतला की रहने वाली नृत्यांगना राखी नस्कर ने शांति संघ मंदिर में शादी कर ली।
https://www.primenewsnetwork.in/india/bengal-two-girls-married/96710
खाना देने की बात अनसुनी की तो पति ने पत्नी को मार डाला, शराब के नशे में थे पति और पत्नी
https://www.primenewsnetwork.in/state/husband-kills-wife-after-she-ignores-his-request-for-food-both-were-drunk/96805