प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी राजदूत की...

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी राजदूत की खास मुलाकात: रक्षा, व्यापार और खनिज सुरक्षा पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की और विश्वास जताया कि गोर के कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी राजदूत की खास मुलाकात रक्षा व्यापार और खनिज सुरक्षा पर हुई चर्चा

Jaishankar Meets US Ambassador, Discusses India–US Ties |

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की और विश्वास जताया कि गोर के कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

साझेदारी के कई आयामों पर बातचीत

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत में हमारी साझेदारी के कई आयामों पर चर्चा हुई। उनका स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।

रक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण खनिजों पर फोकस

वहीं, अमेरिकी राजदूत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दोनों के बीच रक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई। उन्होंने लिखा कि डॉ. जयशंकर के साथ समय बिताना हमेशा सुखद रहता है। हमारे बीच काफी ठोस चर्चा हुई जिसमें रक्षा, व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज और हमारे साझा हितों की दिशा में काम करने जैसे सभी विषय शामिल रहे। आगे और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

4 फरवरी को पहला क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब विदेश मंत्री जयशंकर अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। इससे पहले इसी महीने अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया था कि 4 फरवरी को पहला ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल’ आयोजित किया जाएगा। इस बैठक की मेजबानी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो करेंगे, जिसमें दुनिया भर के साझेदार देशों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर सहयोग बढ़ाया जा सके।

आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करने पर जोर

विदेश विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस मंत्रिस्तरीय बैठक का ध्यान विश्वसनीय और महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर होगा। यह अमेरिका की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा, तकनीकी नेतृत्व और ऊर्जा परिवर्तन के लिए आवश्यक है। विदेश विभाग ने अपनी पोस्ट में कहा कि 4 फरवरी को सचिव रुबियो उद्घाटन क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल के लिए दुनिया भर के भागीदारों का विदेश विभाग में स्वागत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना अमेरिका की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा, तकनीकी नेतृत्व और एक लचीले ऊर्जा भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/colombian-satena-plane-crash-kills-all-15-on-board/131126

कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा: सतेना की फ्लाइट क्रैश, 15 लोगों की मौत

Related to this topic: