प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

'जिस तरह से अच्छे आतंकवादी और बुरे आतंकवादी होते हैं, वैसे ही...', विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान की हालत को देख लीजिए, उसके अंतर, उसकी क्षमताएं और उसकी इज्जत-प्रतिष्ठा को भी देख लीजिए.

जिस तरह से अच्छे आतंकवादी और बुरे आतंकवादी होते हैं वैसे ही विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान

'जिस तरह से अच्छे आतंकवादी और बुरे आतंकवादी होते हैं, वैसे ही...', विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान |

S Jaishankar : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि जिस तरह से अच्छे आतंकवादी और बुरे आतंकवादी होते हैं, वैसे ही अच्छे सैन्य नेता और कुछ कम अच्छे नेता भी होते हैं. भारत – पाकिस्तान के संबंधों को लेकर वे एक मीडिया संस्थान के लीडरशिप समिट में बोल रहे थे. 

एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान की हालत को देख लीजिए, उसके अंतर, उसकी क्षमताएं और उसकी इज्जत-प्रतिष्ठा को भी देख लीजिए. हमें जरूरत से ज्यादा खुद को उससे जोड़कर नहीं देखना चाहिए. हां, कुछ मुद्दे हैं और हम उस पर उनसे निपटेंगे, जिस तरह का हमारा देश है. हमें कुछ नियमों और मानदंडों का पालन करना होता है.

हमारे पास अपने विकल्प चुनने की स्वतंत्रता

उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश के लिए प्रमुख रिश्तों का अच्छी स्थिति में होना बहुत जरूरी है. हम जैसे देश के लिए, जो एक बड़ा देश है, उभर रहा है और जिससे अपेक्षा की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तो यह जरूरी है कि हमारे जो विशेष और प्रमुख संबंध हैं, वो मजबूत हों. हम ज्यादा से ज्यादा देशों के साथ जितना संभव हो उतना अच्छा सहयोग बनाए रखें और हमारे पास अपने विकल्प चुनने की स्वतंत्रता है. संक्षेप में तो यही विदेश नीति कहलाती है.

एस जयशंकर ने कहा कि मैं इसे दो तरह से देखता हूं. जहां तक भारत का सवाल है, कुछ चीजें हम करते हैं और कुछ नहीं करते, इसलिए हम भारत है. हमारे नियम हैं, हमारे कुछ मानदंड हैं. अगर हम कोई कदम उठाते हैं तो इस देश में हम जनता के प्रति, मीडिया के प्रति और नागरिक समाज के प्रति जवाबदेह होते हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-presents-gift-to-russian-president-putin/100113

Related to this topic: