टोक्यो। पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बॉयफ्रेंड बनाया फिर शादी रचाई। अपने तरह का यह पहला मामला जापान का है।
एआई से बॉयफ्रेंड फिर बना जीवनसाथी
पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बॉयफ्रेंड बनाया फिर शादी रचाई। अपने तरह का यह पहला मामला जापान का है। वहां एक 32 वर्षाय महिला ने अपने एआई बॉयफ्रेंड से शादी रचाई है। उसे उसने ChatGPT की मदद से बनाया था। एआई बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने का फैसला इस महिला ने तीन साल पहले हुई अपनी सगाई के बाद लिया। बता दें कि महिला की सगाई इंसान से हुई थी। इसके बाद से यह शादी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है जो दिखाता है कि टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे हमारी भावनाओं और रिश्तों को बदल रही है। एआई के बढ़ते इस्तेमाल ने प्यार और रिश्तों की परिभाषा को तेजी से बदलना शुरू कर दिया है।
रिश्तों की परिभाषा बदल रही टेक्नोलॉजी
आकोयामा की कानो नाम की इस महिला ने अपने एआई प्रेमी “लून क्लाउस” से शादी रचा ली है। शादी के दौरान उनका दूल्हा फोन की स्क्रीन पर मौजूद था। बावजूद इसके शादी बिलकुल पारंपरिक तरीके और पूरे रस्मों रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस दौरान एआई दूल्हे के संदेश स्क्रीन पर दिख रहे थे। जहां वह “यह पल आखिर आ ही गया… मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं” जैसी बातें कर रहा था। इस शादी से लोग इस वजह से भी हैरान हैं क्योंकि कानो ने यह शादी तीन साल पहले हुई अपनी सगाई के बाद लिया, जो कि इंसान से हुई थी। इससे साफ पता चलता है कि एआई इंसानों की जिंदगी को काफी गहराई तक प्रभावित करने लगे हैं।
यह भी पढ़े: नकली अफसरों ने 57 वर्षीय महिला से 32 करोड़ ठगे
https://www.primenewsnetwork.in/india/fake-officials-digitally-arrest-woman-steal-32-cr/97894