प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजनीतिक हलचल और कोलकाता भगदड़ पर बयान

कंगना रनौत का बड़ा दावा, कहा- 'फ्रांस जैसी हिंसा के बीच देश को पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व की जरूरत'

रायपुर में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने फ्रांस की हिंसा का हवाला देते हुए पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व की वकालत की। साथ ही कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ पर दुख जताते हुए SIT जांच का जिक्र किया।

कंगना रनौत का बड़ा दावा कहा- फ्रांस जैसी हिंसा के बीच देश को पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व की जरूरत

BJP MP Kangana Ranaut |

रायपुर (छत्तीसगढ़)। रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने फ्रांस की हालिया हिंसक घटनाओं का हवाला देते हुए देश में मजबूत नेतृत्व की वकालत की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की "पहले से कहीं अधिक" जरूरत है।

फ्रांस की हिंसा और विपक्ष पर निशाना

रनौत ने फ्रांस की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हिंसा और अशांति की ये घटनाएं मौजूदा वैश्विक हालात में एक मजबूत नेतृत्व के महत्व को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा, "इस तरह की ओछी हरकतें देश को याद दिलाती हैं कि मजबूत नेतृत्व कितना जरूरी है। कल रात फ्रांस में सब कुछ आग के हवाले कर दिया गया; ऐतिहासिक इमारतों से लेकर दुकानों तक लूटपाट हुई।" उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे माहौल में विपक्ष का रवैया और 'सत्ता परिवर्तन' जैसी बातें देश के लिए ठीक नहीं हैं।

उनका यह बयान वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन को "सत्ता परिवर्तन की लड़ाई" करार दिया था। वहीं, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी बांग्लादेश में जेन-जी के नेतृत्व वाले आंदोलन का हवाला दिया था।

कोलकाता भगदड़ पर जताया गहरा शोक

राजनीतिक बयानों के बीच कंगना रनौत ने कोलकाता के चोरबागन सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए लोगों से त्योहारों के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने की अपील की। इस दर्दनाक हादसे में 19 लोगों की जान चली गई थी और 25 लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुए थे।

एसआईटी जांच और मुआवजे का ऐलान

पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री उमेश राय ने बताया कि राज्य सरकार ने भगदड़ की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और इस घटना को "कुप्रबंधन" करार दिया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के साथ सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कोलकाता पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का समन, AI-जनरेटेड फेक कंटेंट पर नोटिस जारी

Related to this topic: