प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

गंभीर रूप से घायल हैं दोनों आरोपी

भाजपा नेता का हत्यारे मुठभेड़ में गिरफ्तार

कटनी।  भाजपा नेता की गोली  मार कर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में  गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दोनों आरोपी गंभीर रुप से घायल हो गये हैं।

भाजपा नेता का हत्यारे मुठभेड़ में गिरफ्तार

भाजपा नेता का हत्यारे मुठभेड़ में गिरफ्तार

गंभीर रूप से घायल हैं दोनों आरोपी

प्राइम न्यूज नेटवर्क

कटनी।  भाजपा नेता की गोली  मार कर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में  गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दोनों आरोपी गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। उन्हें जबलपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। एएसपी डा. संतोष डहेरिया ने कहा कि कैमोर हत्याकांड के आरोपी अकरम खान और प्रिंस जोसेफ के काजरवारा में होने की सूचना मिली थी। रात दो बजे पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से चार राउंड फायर किये गये। इसमें आरोपियों के हाथ और पैर में गोली लगी।

मालूम हो कि मंगवार सुबह 11 बजे कैमोर में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक बाइक से जा रहे थे। इस बीच बाइक सवार दो लोगों ने बैंक आफ बड़ौदा के पास गोली मार दी थी। आस्पतास में डाक्टरों में मृत घोषित कर दिया गया।  

घटना के बाद एक आरोपी प्रिंस के पिता ने नेल्सन जोसेफ ने आत्महत्या कर ली। नेल्सन के भतीजे ने बताया कि चाचा सुबह करीब 11.30 बजे घर आए। सबसे सामान्य रूप से बातचीत की और एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिला तो जाली से झांक कर देखा तो फांसी पर लटक चुके थे।

उधर, भाजपा नेता की हत्या से कैमूर में बढ़ते तनाव को लेकर डीआईजी अतुल सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।

मालूम हो कि विजयराघवगढ़ में भाजपा विधायक संजय पाठक ने बताया कि डीएवी की एक छात्रा ने शिकायत की थी कि एक मुस्लिम लड़का उसके साथ छोड़खानी करता है। नीलेश रजक उसे समझाने गये थे। तब भी विवाद और मारपीट हुई थी। मामला थाने तक पहुंचा था। दोनों पक्ष पर एफआईआर हुई और काउंटर केस बना था। बाद में अकरम नाम के लड़के ने धमकी दी थी कि तेरे को बीच चौराहे पर गोली मारुंगा। डेढ़ माह बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

नीलेश रजक पिछले 18 वर्ष से भाजपा से जुड़े थे। पार्टी ने उन्हें बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी।

इस बीच विजयराघवगढ़ के  एसडीओपी रीरेंद्र घारवे ने कहा, टीम बना कर काम कर रहे हैं। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: